: हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने किसान संगठनों का आभार व्यक्त किया
Barkat Qureshi / Sat, Jun 14, 2025 / Post views : 410
हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने किसान संगठनों का आभार व्यक्त किया
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की खरीदी समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा नहीं की जा रही थी। जिसके चलते हरदा जिले सहित पूरे प्रदेश में किसान संगठनों व समस्त किसानों एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना आंदोलन कर सरकार पर मूंग फसल की खरीदी करने का दबाव बनाया गया। जिसके चलते सरकार द्वारा मूंग खरीदी करने की घोषणा की गई है। हरदा विधायक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समस्त कृषकगणों, किसान संगठनों व कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया है। जिनके प्रयासों से सरकार को किसानों की बात मानने के लिए झुकना पड़ा। हरदा विधायक द्वारा किसान भाईयों से यह आग्रह किया है कि वह सब संगठित रहे क्योकी सरकार किस प्रकार से मूंग खरीदी करेगी यह अभी भी सरकार द्वारा स्पष्ट नही किया गया है। यदि सरकार मूंग खरीदी करने के मापदंड की घोषणा नहीं करती है तो हमें फिर संगठित होकर सरकार पर दबाव बनाना पडेगा। मैं सरकार से मांग करता हँू कि किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल खरीदी करने की सरकार की क्या कार्य योजना है। उसे तत्काल घोषित किया जावे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की खरीदी समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा नहीं की जा रही थी। जिसके चलते हरदा जिले सहित पूरे प्रदेश में किसान संगठनों व समस्त किसानों एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना आंदोलन कर सरकार पर मूंग फसल की खरीदी करने का दबाव बनाया गया। जिसके चलते सरकार द्वारा मूंग खरीदी करने की घोषणा की गई है। हरदा विधायक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समस्त कृषकगणों, किसान संगठनों व कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया है। जिनके प्रयासों से सरकार को किसानों की बात मानने के लिए झुकना पड़ा। हरदा विधायक द्वारा किसान भाईयों से यह आग्रह किया है कि वह सब संगठित रहे क्योकी सरकार किस प्रकार से मूंग खरीदी करेगी यह अभी भी सरकार द्वारा स्पष्ट नही किया गया है। यदि सरकार मूंग खरीदी करने के मापदंड की घोषणा नहीं करती है तो हमें फिर संगठित होकर सरकार पर दबाव बनाना पडेगा। मैं सरकार से मांग करता हँू कि किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल खरीदी करने की सरकार की क्या कार्य योजना है। उसे तत्काल घोषित किया जावे।विज्ञापन
विज्ञापन