: हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने किसानों की मूंग फसल की तुलाई प्लेट कांटे से कराने की मांग की
Barkat Qureshi / Thu, Jul 10, 2025 / Post views : 301
हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने किसानों की मूंग फसल की तुलाई प्लेट कांटे से कराने की मांग की
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर किसानों की मूंग फसल की खरीदी प्लेट कांटे से कराये जाने की मांग की गई साथ ही हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा कलेक्टर से जानकारी मांगी गई की जिन सोसायटियों व वेयर हाऊसों पर मूंग खरीदी की जा रही है क्या वह शासन के निर्धारित मापदंड अनुसार है अथवा नही। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को प्रेषित किए गए पत्रों में लेख किया गया है कि हरदा जिले में समस्त सोसायटियों में किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल खरीदी शुरू हो चुकी है परन्तु वर्तमान में मूंग फसल की तुलाई प्लेट कांटे से नही की जा रही है। जिसके कारण तुलाई में अधिक समय लग रहा है और बारिश के मौसम में किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इस हेतु किसान हित को दृष्टिगत रखते हुए हरदा जिले के समस्त खरीदी केन्द्रो पर किसानों की मूंग फसल की तुलाई प्लेट कांटे से कराये जाने की व्यवस्था कराए जाने का कष्ट करे। जिससे तुलाई में कम समय लगेगा और किसानों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
