Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरियाली की ओर एक संकल्प मूंदी से गूंजा प्रकृति प्रेम का संदेश नगर परिषद मूंदी में "अमृत हरित महाअभियान" कार्यशाला का सजीव प्रसारण

Barkat Qureshi / Fri, Jun 13, 2025 / Post views : 273

Share:
हरियाली की ओर एक संकल्प मूंदी से गूंजा प्रकृति प्रेम का संदेश नगर परिषद मूंदी में "अमृत हरित महाअभियान" कार्यशाला का सजीव प्रसारण संवाददाता – इस्हाक़ गौरी, मूंदी पेड़ सिर्फ़ पौधे नहीं होते, ये सांसों के प्रहरी होते हैं।” इसी भाव को जीवंत करते हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा शुक्रवार को भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन में "अमृत हरित महाअभियान" विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का सजीव प्रसारण मूंदी नगर परिषद के सभाकक्ष में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि चन्द्रमोहन राठौर, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजनारायण मंडलोई, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी व नगर के पर्यावरणप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। 🌱 हरियाली का संदेश, भविष्य की सांसों का संकल्प कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरियाली केवल सजावट नहीं, बल्कि आज की जीवन-आवश्यकता है। उपाध्यक्ष मंडलोई ने कहा कि— “हर एक पेड़ धरती मां की मुस्कान है। अगर हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियां भी साँसें ले सकें, तो आज ही बीज बोना होगा — हरियाली का, जागरूकता का, जिम्मेदारी का।” सांसद प्रतिनिधि चन्द्रमोहन राठौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि — सभी नागरिक “अपने घरों के आसपास पीपल, बरगद, नीम जैसे वृक्ष लगाएं, जो न केवल ऑक्सीजन देंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की ज़िंदगी भी संवारेंगे। यह सिर्फ़ अभियान नहीं, प्रकृति से वादा है।” क्योकि “प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। हर एक पेड़, भविष्य की सांसों की गारंटी है।” 🌿 पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में कदम कार्यक्रम में बताया गया कि "अमृत हरित महाअभियान" का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना है, जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती को फिर से हरा-भरा बनाया जाएगा। 🕊️ श्रद्धांजलि का भावपूर्ण क्षण कार्यक्रम के अंत में, अहमदाबाद दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया, जिसने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें