: हाई स्कूल परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित,बालीकायें रही अव्वल
Barkat Qureshi / Tue, May 6, 2025 / Post views : 205
हाई स्कूल परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित,बालीकायें रही अव्वल
हरदा से गोपाल ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा दिनांक 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 के माध्य सम्पन्न कराई गई। हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2025 का परीक्षाफल आज दिनांक 06 मई 2025 को माननीय मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव द्वारा घोषित किया गया।
हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 70.22% नियमित परीक्षार्थी तथा 28.70% स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे है। 73.21% नियमित छात्र एवं 79.27% नियमित छात्रायें परीक्षा में सफल हुई है।
हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिये इस वर्ष नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये प्रदेश में कुल 3887 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षायें आयोजित की गई थी। हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में इस वर्ष नियमित परीक्षार्थियों के रूप में 804032 परीक्षार्थी तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के रूप में 131203 परीक्षार्थी शामिल हुये। परीक्षा में 24 नकल प्रकरण बने, जो विगत 10 वर्षों में न्यूनतम है।
जाज 804768 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये। इनमें 429042 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में 182172 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 2200 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 613414 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुये हैं जिनका परीक्षाफल 76.22% खा है। इस वर्ष किसी भी छात्र का परीक्षाफल पूरक घोषित नहीं किया गया है।
इस वर्ष नियमित परीक्षार्थियों में छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी है। उत्तीर्ण छात्रों का परीक्षाफल 73.21% तथा उत्तीर्ण छात्राओं का परीक्षाफल 79.27% रहा है।
मण्डल की वर्ष 2025 हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में सम्मिलित मानसिक विकलांग, नेत्रहीन एवं मूक बधिर (CWSN) छात्रों के परीक्षाफल भी मण्डल द्वारा घोषित किए गये। इस श्रेणी में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 59 60% तथा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.90% रहा है। इस प्रकार इस श्रेणी के 00.38% परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गये है।
मण्डल द्वारा इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे छात्र जो मण्डल की प्रथम परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित/अनुत्तीर्ण रहे हो तो द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे और ऐसे परीक्षार्थी जो किसी विषय में उत्तीर्ण हो गए हो. वे भी अंक सुधार हेतु द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। परीक्षार्थियों का प्रथम एवं द्वितीय अवसर में से जो भी श्रेष्ठ परिणाम होगा वहअंतिम रूप से मान्य रहेगा। प्रायोगिक विषयों में किसी छात्र को प्रायोगिक एवं आंतरिक परीक्षा के केवल अनुत्तीर्ण भाग में सम्मिलित होने की पात्रता होगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में परीक्षार्थी को विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु ऑनलाईन आवेदन दिनांक 07.05.2020 से 21.05.2025 रात 12 बजे तक एमपी ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकेंगे। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की अंकसूची जारी नहीं की जाएगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की मूल अंकसूची जारी होने तक डिजी लाकर के माध्यम से अपनी अंकसूची की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते है। द्वितीय अवसर का परीक्षाफल घोषित होने पर ऐसे परीक्षार्थियों को अंकसूची जारी की जाएगी। द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन दिनांक 17.06.2025 से 26.06.2025 तक किया जाएगा।
पुनर्गणना एवं उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने हेतु परीक्षा परिणाम घोषणा तिथि 06.05.2025 से 15.05.2025 रात 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन एमपी ऑनलाईन पोर्टल से किए जा सकते है। उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन में छात्र/पालक की ई-मेल आई.डी. दर्ज कराना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति ई-मेल द्वारा ही उपलब्ध करायी जाएगी। पुनर्गणना उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने के आवेदन जमा करने हेतु मोबाइल एप की सुविधा भी उपलब्ध है। मंडल मंडल का मोबाइल एप MPBSE गूगल प्लेस्टोर अथवा 'MPMOIILE को निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।
परीक्षार्थियों को प्राप्त की जा रही अंकसूचियों में यदि किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि है तो परीक्षा परिणाम घोषित होने के दिनांक से तीन माह की अवधि तक उसे ठीक कराने के लिये निःशुल्क व्यवस्था है। तीन माह तक किसी प्रकार का सुधार न कराने वाले छात्र-छात्राओं को बाद में ऐसे सुधार कराने के लिये नि:शुल्क आवेदन करना होगा।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल केन्द्राध्यक्ष पर्यवेक्षक ,परीक्षको, प्रेक्षको, एवं उन समस्त माध्यमों का आभारी है. जिन्होंने परीक्षा संबंधी समस्त कार्यों के सुगम संचालन में मण्डल की सहायता की है। मंडल प्रदेश के समस्त जिलों के जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मीडिया तथा सभी संबंधितों का आभार व्यक्त करता है।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल केन्द्राध्यक्ष पर्यवेक्षक ,परीक्षको, प्रेक्षको, एवं उन समस्त माध्यमों का आभारी है. जिन्होंने परीक्षा संबंधी समस्त कार्यों के सुगम संचालन में मण्डल की सहायता की है। मंडल प्रदेश के समस्त जिलों के जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मीडिया तथा सभी संबंधितों का आभार व्यक्त करता है।विज्ञापन
विज्ञापन