Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: होली,रमजान,रंग पंचमी,गणगौर के पर्व को शान्ति व भाईचारे से मनाने की अपील

Barkat Qureshi / Tue, Mar 11, 2025 / Post views : 194

Share:
होली,रमजान,रंग पंचमी,गणगौर के पर्व को शान्ति व भाईचारे से मनाने की अपील आज मंगलवार को शाम 5 बजे होली,रमजान,रंग पंचमी,गणगौर के पर्व को लेकर थाना मूंदी में एस डी ओ पी रविन्द्र बोयट की अध्यक्षता में एवं थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें होली,रमजान,रंग पंचमी,गणगौर पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत की गयी.     इस बैटक में दोनो समाज के आम जन,वरिष्ठ समाजजन,जनप्रतिनिधी आदि शामिल हुए. रमजान को लेकर होली,पंचमी व गणगोर पर्व को शान्ति व भाईचारे से मनाये जाने की अपील की गयी. होली के दिन जुमे की नमाज को लेकर भी गहन चर्चा की गयी. बताया गया कि सभी होली में विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगें. . बैठक के दौरान थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया ने होली की तैयारियों की समीक्षा की. संवेदनशील स्थानों के बारे में चर्चा की गयी. किसी को भी जबरन रंग नहीं लगाने को कहा गया. कहा कि रमजान का भी पावन महीना चल रहा है. एस डी ओ पी रविन्द्र बोयट ने कहा कि इसी माह में होली, पंचमी व आगामी त्योहार भी है इन त्योहारो को सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा एवं मेल मिलाप के साथ पर्व का समापन करें. खासकर अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें कि हुड़दंग ना करे. वहीं डीजे बजाने पर रोक लगाये जाने को कहा गया। हुड़दंगियो पर रहेगी पैनी नजर होलिका दहन खुले स्थान पर करें, ताकि किसी प्रकार का कोई अनहोनी न हो. उन्होंने कहा कि आगामी सभी त्योहारो को लेकर पुलिस की भी व्यवस्था रहेगी. कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में शांति बनाये रखने में प्रशासन की सहायता करेंगे. इससे दोनों समुदाय के लोग अपने-अपने त्योहार को शांतिपूर्वक मना सकें. कहा कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही शांति भंग करने वाले पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. ऐसे व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही शराब पर रोकथाम के लिए विशेष कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। कहा गया कि होली के मौके पर शराब विवाद व हंगामा बड़ा कारण बनता है,इस ओर प्रशासन विशेष ध्यान दें। इस दौरान नगर परिषद मूंदी के सी एम ओ संजय जैन ने कहा कि त्योहारो पर सफाई पानी व प्रकाश की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी हमारी है।   नगर परिषद मूंदी के उपाध्यक्ष राजनारायण मण्डलोई, डां.रिजवान,शिवराज सिह चौहान आदि ने ने हाई स्पीड बाइकर्स,मोडीफाईट सायलेन्सर, पर लगाम लगाने की भी मांग की। थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरो व दुकानो पर सी सी टी व्ही केमरे लगाये ओर जन सहयोग से चौराहेा व संवेदनशील जगहो पर लगवाने में सहयोग करे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें