: 06 दिवस के भीतर नकबजनी के आरोपी को हरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Barkat Qureshi / Wed, Mar 19, 2025 / Post views : 164
06 दिवस के भीतर नकबजनी के आरोपी को हरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला हरदा (म.प्र.) के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती अर्चना शर्मा के नेतृत्व में पिछले 06 दिन में नकबजनी के आरोपी को पकड़ने में सराहनीय कार्य किया गया है।
घटना का विवरण:- दिनाँक 12.03.2025 को फरियादी गोपाल शर्मा जो विवेकानन्द काम्पलेक्स में शर्मा होटल
का संचालन करते है। दुकान बंद करके घर चले गये थे, दिनाँक 13.03.2025 को सुबह फरियादी के द्वारा दुकान खोलने पर पाया गया कि अज्ञात चोर रात्रि में मुंह में गमछा बांधकर पीछे का सटर तोडकर दुकान में गल्ले में रखे एक लाख रूपये नगदी तथा फरियादी का वीयो कम्पनी का मोबाईल कुल 1,35,000 रुपये का माल चोरी होने की सूचना पर थाना हरदा में अपराध क्रमांक 136/25 घारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती अर्चना शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर घटना स्थल के आस पास सीसीटीव्ही कैमरे देखे गये, कैमरे देखने के आधार पर आरोपी गणों का चेहरा कद काठी तथा नाम स्पष्ट हुये। पुलिस द्वारा दबिश देने पर तीन आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका एक लाख रूपये नगदी तथा मोबाईल जप्त किया गया है और आरोपी गणो को गिरफ्तार किया गया है।
नाम आरोपीगणः-
01-संजय पिता घाटू भदरेले उम्र 28 साल निवासी बसोड मोहल्ला हरदा
02- अर्जन पिता केदारनाथ चौबे उम्र 20 साल बसोड मोहल्ला हरदा
03 सोनू पिता कुन्दन नाथ उम्र 35 साल निवासी शीतला माता मंदिर के पास हण्डिया
सराहनीय भूमिकाः
आरोपीगणों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य में निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले थाना प्रभारी कोतवाली हरदा, प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार, प्र धान.आरक्षक करण साहू, प्रधान आरक्षक विजय प्रजापति, प्रधान आरक्षक दीपक गौर, आरक्षक वरिन्द्र राजपूत, आरक्षक दीपक बरकडे, सैनिक सूरज पासी बाना कोतवाली हरदा, सैनिक शिवम गौर सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा की सराहनीय भूमिका रही।
जिला हरदा (म.प्र.) के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती अर्चना शर्मा के नेतृत्व में पिछले 06 दिन में नकबजनी के आरोपी को पकड़ने में सराहनीय कार्य किया गया है।
घटना का विवरण:- दिनाँक 12.03.2025 को फरियादी गोपाल शर्मा जो विवेकानन्द काम्पलेक्स में शर्मा होटल
का संचालन करते है। दुकान बंद करके घर चले गये थे, दिनाँक 13.03.2025 को सुबह फरियादी के द्वारा दुकान खोलने पर पाया गया कि अज्ञात चोर रात्रि में मुंह में गमछा बांधकर पीछे का सटर तोडकर दुकान में गल्ले में रखे एक लाख रूपये नगदी तथा फरियादी का वीयो कम्पनी का मोबाईल कुल 1,35,000 रुपये का माल चोरी होने की सूचना पर थाना हरदा में अपराध क्रमांक 136/25 घारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती अर्चना शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर घटना स्थल के आस पास सीसीटीव्ही कैमरे देखे गये, कैमरे देखने के आधार पर आरोपी गणों का चेहरा कद काठी तथा नाम स्पष्ट हुये। पुलिस द्वारा दबिश देने पर तीन आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका एक लाख रूपये नगदी तथा मोबाईल जप्त किया गया है और आरोपी गणो को गिरफ्तार किया गया है।
नाम आरोपीगणः-
01-संजय पिता घाटू भदरेले उम्र 28 साल निवासी बसोड मोहल्ला हरदा
02- अर्जन पिता केदारनाथ चौबे उम्र 20 साल बसोड मोहल्ला हरदा
03 सोनू पिता कुन्दन नाथ उम्र 35 साल निवासी शीतला माता मंदिर के पास हण्डिया
सराहनीय भूमिकाः
आरोपीगणों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य में निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले थाना प्रभारी कोतवाली हरदा, प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार, प्र धान.आरक्षक करण साहू, प्रधान आरक्षक विजय प्रजापति, प्रधान आरक्षक दीपक गौर, आरक्षक वरिन्द्र राजपूत, आरक्षक दीपक बरकडे, सैनिक सूरज पासी बाना कोतवाली हरदा, सैनिक शिवम गौर सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा की सराहनीय भूमिका रही।विज्ञापन
विज्ञापन