Sun 19 Jul 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में बोले सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील

Barkat Qureshi / Mon, Dec 2, 2024 / Post views : 763

Share:
  भारतीय मजदूर संघ ने वसुधैव कुटुंबकम  का संदेश विश्व को दिया बुरहानपुर। भारतीय मजदूर संघ ने "राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित" के सिद्धांत पर चलते हुए श्रमिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 2023 में जी-20 सम्मेलन में लेबर-20 की अध्यक्षता मिलने पर संगठन ने "वसुधैव कुटुंबकम" का संदेश विश्व को दिया। ऐसे गौरवशाली इतिहास वाले भारतीय मजदूर संघ के 70 वे स्थापना दिवस की आप सभी को ढेर सारी बधाई। यह बात आज बुरहानपुर के परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक संपर्क अभियान के शुभारंभ अवसर पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कही उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज से 15 दिसंबर तक श्रमिक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से मध्य प्रदेश में लगभग 40 लाख श्रमिकों से प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित किया जाना है। संघ के कार्यकर्ताओं की टोली संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर संपर्क करेगी। अभियान के दौरान श्रमिकों का डाटा एकत्रित किया जाना है ताकि भविष्य में उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के श्रमिकों तक पहुंचना, उन्हें संगठित करना और उनके अधिकार दिलाना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि विस्तार के इस लक्ष्य को भारतीय मजदूर संघ हासिल करेगा। इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल सहित मजदूर संघ के पदाधिकारीगण और सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें