Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जैविक खेती कार्यक्रम का आयोजन,भूमि की भौतिक दशा के लिए जैविक खेती आवश्यक

Barkat Qureshi / Thu, Jan 30, 2025 / Post views : 456

Share:
जैविक खेती कार्यक्रम का आयोजन,भूमि की भौतिक दशा के लिए जैविक खेती आवश्यक कृषि को बचाने और आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए किसानों को रासायनिक खाद दूरी बनाकर जैविक खेती करना होगा। रासायनिक खादों का उपयोग करने से शरीर की ऊर्जा और मानव का लंबा जीवन खत्म होते जा रहा है। इसलिए पारम्परिक खेती के साथ जैविक खेती के साथ गौवंश , प्रकृति की रक्षा करना जरूरी है। प्रकृति को बचाने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना पड़ेगा क्योंकि बिना प्रकृति के हम जीवित नहीं रह सकते यह बात शिवशक्ति ग्रुप की की तरफ से कृषि अधिकारी वीरसिंह मालवीय जी ने सोमवार को ग्राम - भिलाई में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कही। आधुनिक युग में किसान अपनी खेती में खड़ी फसलों में कीटो को नियंत्रण करने और उत्पादन बड़ाने के लिए विभिन्न कंपनी की दवाईयां उपयोग कर रहे हैं, अगर इस पद्धति को नही सुधरा गया तो भविष्य में देश की आबादी के 30% लोग कैंसर पीड़ित हो जाएंगे अतः शिवशक्ति वायो ग्रुप द्वारा गाँव-गाँव जाकर किसान संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्राम - भिलाई में एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी विकास जी ने किसान भाईयों को बताया जो कि अपनी परम्परागत खेती से भटक  कर रसायनिक खाद एवं उर्वक की ओर चले गये है उसकी जानकारी दे कर बताया जा रहा है कि जैविक खेती में ही किसान भाईयों का भविष्य सुरक्षित है  तथा कम कीमत में जीवाणु भूमि की संरचना को सुधारते है जैविक खाद एवं दवाईयों के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढती है और किसान मित्र कीटों एवं जीवाणुओं की संख्या बढती है जो कि भूमि के लिये अति आवश्यक है। इस आयोजन के समापन के दौरान किसानों ने कुछ रकवा जैविक खेती करने का वचन दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें