Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: क्रिकेट मैच के माध्यम से दिया "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" का संदेश

Barkat Qureshi / Sun, Feb 2, 2025 / Post views : 410

Share:
क्रिकेट मैच के माध्यम से दिया "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" का संदेश हरदा 2 फरवरी 2025/ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को महात्मा गांधी स्कूल हरदा के पीछे ग्राउंड पर जूनियर बालिका टीम एवं सीनियर बालिका टीम के बीच बालिका क्रिकेट कप का आयोजन किया गया। इस दौरान विकासखंड खेल समन्वयक सलमा खान ने जूनियर टीम की कप्तान हेमलता मंडराई एवं सीनियर टीम की कप्तान कनक सोलंकी के बीच टॉस कराई। जूनियर टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया और बैटिंग करते हुए कुल 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 39 रन बनाए। इस दौरान सर्वाधिक 12 रन कप्तान हेमलता मंडराई द्वारा बनाए गए। जवाब में सीनियर बालिका टीम 6 ओवर में कुल 17 रन ही बना सकी और सभी विकेट खो दिए। इस प्रकार जूनियर बालिका टीम 22 रन से मैच जीत गई। सलमा खान खेल समन्वयक एवं श्रीमती सीमा सोनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा विजेता टीम जूनियर बालिका टीम को गोल्डन मेडल देकर सम्मानित किया गया, वही सीनियर बालिका टीम को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेन ऑफ द मैच हेमलता मंडराई को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मोनो छपी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें