Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

:

Barkat Qureshi / Sat, Apr 26, 2025 / Post views : 371

Share:
जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव दम्पति को दिया आशीर्वाद रामचरित मानस महाकाव्य की प्रति कि भेंट बुरहानपुर/26 अप्रैल, 2025/- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुरहानपुर जिले के अल्प प्रवास पर रहे। अपने प्रवास के दौरान वे नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुए। विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आदिवासी लोक नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवाह समारोह में पहुंचकर सौ.का.अंजली और चिं.रोहित को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवाह समारोह में संबोधित करते हुए नव विवाहित जोड़े को उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएँ दीं। उन्होंने नव विवाहित जोड़े को रामचरित मानस की प्रति भी भेंट की। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित करते हुए, नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। विवाह समारोह में जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक श्रीमति अर्चना चिटनिस, महापौर श्रीमति माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें