: 75 पेटी में 600 लीटर अवैध शराब किमती 04 लाख रूपए जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Barkat Qureshi / Tue, Mar 11, 2025 / Post views : 232
75 पेटी में 600 लीटर अवैध शराब किमती 04 लाख रूपए जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर०डी० प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकीया श्री राबर्ट गिरवाल के नेतृत्व में सिराली पुलिस की नशे के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। थाना सिराली पुलिस टीम द्वारा ग्राम गहाल में एक मकान से 75 पेटी अवैध शराब जप्त की गई जिसकी किमत लगभग 04 लाख रूपए है तथा अवैध शराब बैचने व रखने में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया अन्य 02 आरोपी फरार है।
कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दिनांक 09.03.2025 को थाना सिराली पुलिस टीम को ग्राम
गहाल में अवैध शराब की सूचना मिली जो सूचना पर कार्यवाही करते शेख असलम के घर में किचन में बने गुप्त कमरे से 75 पेटी अवैध शराब जप्त की गई जिसकी किमत लगभग 04 लाख रूपए है। उक्त अवैध शराब बैचने व रखने में लिप्त आरोपी शुभम लुनिया एवं रज्जाक मुसलमान दोनो निवासी ग्राम गहाल को मौके से गिरफ्तार किया गया, अन्य दो साथी फरार है। आरोपियों ने बडे शातिर तरिके से अपने घर में किचन के पास गैस टंकियों के पीछे एक छोटा दरवाजा बना रखा था जो एक गुप्त कमरे में खुलता जिसमें आरोपियों ने अलग-अलग ब्रांड की 75 पेटी अवैध शराब स्खे हुए थे। उक्त कार्यवाही पर थाना सिराली जिला हरदा में अपराध कं० 72/25 धारा 34(2) Excise Act का कायम कर विवेचना में लिया गया है, अन्य फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप यादव थाना प्रभारी सिराली, उनि गोपाल प्रसाद पाल, सउनि जितेन्द्र सिंह राजपूत, कमल किशोर मांझी, संजय शर्मा, भगवानदास यादव, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, जितेन्द्र पंवार आरक्षक मनमोहन यादव, सौरभ मिश्रा, अनुप उईके, रवि तिवारी, शुभम, कल्पना रघुवंशी शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर०डी० प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकीया श्री राबर्ट गिरवाल के नेतृत्व में सिराली पुलिस की नशे के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। थाना सिराली पुलिस टीम द्वारा ग्राम गहाल में एक मकान से 75 पेटी अवैध शराब जप्त की गई जिसकी किमत लगभग 04 लाख रूपए है तथा अवैध शराब बैचने व रखने में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया अन्य 02 आरोपी फरार है।
कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दिनांक 09.03.2025 को थाना सिराली पुलिस टीम को ग्राम
गहाल में अवैध शराब की सूचना मिली जो सूचना पर कार्यवाही करते शेख असलम के घर में किचन में बने गुप्त कमरे से 75 पेटी अवैध शराब जप्त की गई जिसकी किमत लगभग 04 लाख रूपए है। उक्त अवैध शराब बैचने व रखने में लिप्त आरोपी शुभम लुनिया एवं रज्जाक मुसलमान दोनो निवासी ग्राम गहाल को मौके से गिरफ्तार किया गया, अन्य दो साथी फरार है। आरोपियों ने बडे शातिर तरिके से अपने घर में किचन के पास गैस टंकियों के पीछे एक छोटा दरवाजा बना रखा था जो एक गुप्त कमरे में खुलता जिसमें आरोपियों ने अलग-अलग ब्रांड की 75 पेटी अवैध शराब स्खे हुए थे। उक्त कार्यवाही पर थाना सिराली जिला हरदा में अपराध कं० 72/25 धारा 34(2) Excise Act का कायम कर विवेचना में लिया गया है, अन्य फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप यादव थाना प्रभारी सिराली, उनि गोपाल प्रसाद पाल, सउनि जितेन्द्र सिंह राजपूत, कमल किशोर मांझी, संजय शर्मा, भगवानदास यादव, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, जितेन्द्र पंवार आरक्षक मनमोहन यादव, सौरभ मिश्रा, अनुप उईके, रवि तिवारी, शुभम, कल्पना रघुवंशी शामिल थे।विज्ञापन
विज्ञापन