Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा के अध्यक्ष होरा, कोषाध्यक्ष मेहता और असिस्टेंट गवर्नर बने गुप्ता

Barkat Qureshi / Wed, Jun 25, 2025 / Post views : 539

Share:
रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा के अध्यक्ष होरा, कोषाध्यक्ष मेहता और असिस्टेंट गवर्नर बने गुप्ता

सतनामसिंह होरा, अध्यक्षसतनामसिंह होरा, अध्यक्ष

 

(संवाददाता लोकेंद्र तिरोले)खंडवा। रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा के नये सत्र 2025-26 का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होगा। इसको लेकर नई टीम ने पहले दिन से काम करने के लिए कार्ययोजना बनी ली है। रोटरी सत्र के पहले दिन ही डॉक्टर और सीए सम्मान समारोह आयोजित कर रही है।रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के मंडल अध्यक्ष रो. सुशील मल्होत्रा ने असिस्टेंट गवर्नर के पद पर वरिष्ठ रोटेरियन अभिषेक गुप्ता को नियुक्त किया साथ ही रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा के नये सत्र के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष सतनामसिंह होरा और कोषाध्यक्ष रोहित मेहता को बनाया गया है।

अभिषेक गुप्ता, असिस्टेंट गवर्नर

मीडिया प्रभारी आशीष जायसवाल ने बताया 1 जुलाई से नये सत्र के प्रारंभ दिवस पर नवनियुक्त टीम अति प्राचीन श्रीगणेश मंदिर, गुरूद्वारा दर्शन के बाद गौ माता को गौ ग्रास खिलाकर करेंगे। इसी दिन डॉक्टर और सीए दिवस के अवसर पर शहर के डॉक्टर और सीए का सम्मान भी किया जाएगा। श्री हीरा ने बताया की वर्ष भर सामाजिक सरोकार के तहत कई प्रोजेक्ट करने की कार्ययोजना बनाई है जिसका अधिक से अधिक लाभ समाज को दिया जाना है। नव नियुक्त टीम को दायित्व के लिए रोटरी क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन और सदस्यों ने बधाई दी।

रोहित मेहता, कोषाध्यक्ष

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें