अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खंडवा नगर मंत्री अजय बंजारे ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम राष्ट्रीय कला मंच के द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर शरद पूर्णिमा गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंडवा की महापौर अमृता यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर , विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक हर्ष वर्मा एस एन कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मनीषा साक्कले उपस्थित रहे मंचासिन अतिथियो द्वारा सर्वप्रथम अंबे माता की आरती की गई एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी एवं विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया इसके ततपश्चात अतिथियों को पुष्पकुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया और कार्यक्रम की भूमिका विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक हर्ष वर्मा द्वारा रखी गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर अमृता यादव एवं एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया इसी के पश्चात गरबे का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें नगर के सभी स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रही जिसमें छात्राओं ने जोश एवं उमंग के साथ गरबे की प्रस्तुति दी सबसे अच्छा गरबा करने वाली छात्र को बेस्ट गरबा गर्ल , बेस्ट गरबा ड्रेस 2100 रु का प्रथम नगद पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार 11 सो रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर पुरस्कृत किया गया, एवं कार्यक्रम का संचालन सलोनी सेन एवं जितेंद्र सराठे द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार नगर मंत्री अजय बंजारे द्वारा माना गया इस दौरान उपासना पंचवाल ,ज्योति यादव, भूमिका साहू ,उपमा शर्मा, मोक्षिता चोरे ,रोहित गवली, दीपांशु पटेल, संस्कार मीणा ,विशाल राने, तन्मय उपासे,आयुष मालवीय ,जतिन मौर्य, तुषार वर्मा ,पीयूष आवचे,अमन प्रजापति, राघवेंद्र सिंह राजपूत ,आदि कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे