: अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन मप्र इकाई की कमान लोकेश पंवार को
Barkat Qureshi / Mon, Jul 14, 2025 / Post views : 234
अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन मप्र इकाई की कमान लोकेश पंवार को
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :मध्य प्रदेश इकाई के लिए नए अध्यक्ष के लिए लाए गए प्रस्ताव पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर लोकेश पिता हरिनारायण पंवार नीमगांव के नाम पर सहमति व्यक्त करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार धारणिया का 26 जनवरी 2025 को हृदयघात से निधन हो गया था। इसलिए मध्य प्रदेश कार्यकारिणी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति में थोड़ा विलंब हुआ। रविवार रात हुई आनलाइन बैठक में जुड़े सभी युवा संगठन के पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर समाज उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही। कबड्डी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं समाजसेवी लोकेश पंवार के अध्यक्ष बनने से मध्य प्रदेश विश्नोई समाज के युवाओं में हर्ष व्याप्त है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू कांवा, सुनील गोदारा, सुधीर कड़वासरा, भजनलाल विश्नोई, संजय लांबा, प्रवीण पूनिया, युवा संगठन मध्य प्रदेश के संरक्षक अजय कुमार खोड, मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, कोषाध्यक्ष श्यामलाल बाबल, सचिव बलराम झूरिया, सह सचिव वीरेंद्र भादू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लोकेश सारन, गौरीशंकर जांणी सहित संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुहागमल पंवार ने लोकेश पंवार की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।विज्ञापन
विज्ञापन
