: अवैध सट्टा का संचालन करने वालें के विरुद्ध की गई कार्यवाही
Barkat Qureshi / Sun, Jul 13, 2025 / Post views : 192
अवैध सट्टा का संचालन करने वालें के विरुद्ध की गई कार्यवाही
· मौके पर आरोपी को अवैध सट्टा लेख करते पकड़ने में मिली सफलता
· आरोपी के कब्जे से कुल नगदी 2150 रुपए एवं सट्टा सामग्री को किया जप्त
· द्युत अधिनियम एक्ट के तहत किया प्रकरण पंजीबद्ध
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा जुआ / सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारियों के प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना कसरावद पर अवैध सट्टा का संचालन करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही की विवरण – दिनांक 12.07.25 को थाना कसरावद पर विश्वसनीय मुखबिर से गुप्त सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी पुलिस थाना कसरावद ने तत्काल कार्यवाही की योजना बनाकर पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु मौके पर भेजकर आरोपी को अवैध सट्टा लेख करते पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि आरोपी सुनिल सेन अवैध सट्टा का संचालन कर रहा था जिसे कस्बा कसरावद में मौके पर अवैध सट्टा का संचालन करते पकडा गया जिससे कब्जे से 02 सट्टा अंक लिखी पर्चिया, 01 लीड पेन एवं नगदी 2150 रुपए जप्त की गई। आरोपी सुनिल सेन के विरुद्ध थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 283/25 धारा 04 द्युत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के नाम – सुनिल पिता राजाराम सेन उम्र 43 वर्ष निवासी अरिहंत नगर थाना कसरावद जिला खरगोन सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि जितेन्द्र कवचे, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर.385 मुकेश मालवीय, आर.1064 सौरभ बघेल, आर.760 हरिओम कौशिक, आर.776 रामू एवं म.आर.1033 सुनिधि का विशेष योगदान रहा।विज्ञापन
विज्ञापन
