: अस्पताल के पास से अतिक्रमण हटाया गया, सीएमओ हरसूद की सख्ती लाई रंग
Barkat Qureshi / Wed, Jul 23, 2025 / Post views : 242
अस्पताल के पास से अतिक्रमण हटाया गया, सीएमओ हरसूद की सख्ती लाई रंग
स्वेच्छा से न हटाने पर जेसीबी से हटाई गई टीन शेड की गुमटियाँ
संवाददाता,इम्तियाज गौरी हरसूद।
हरसूद नगर परिषद द्वारा सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही अब तेज़ हो गई है। नगर के अस्पताल परिसर के पास लंबे समय से अतिक्रमण कर रखी गई टीन की गुमटियों को आखिरकार नगर परिषद ने हटवा दिया। नगर परिषद सीएमओ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमणकारियों को पूर्व में भी कई बार स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए सूचना पत्र दिए गए थे, लेकिन बार-बार की चेतावनियों के बावजूद जब कोई सुधार नहीं हुआ, तो परिषद ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। सीएमओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। इस दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से गुमटियों को हटाया गया, जिससे अस्पताल के आस-पास का मार्ग अब सुगम और सुरक्षित हो गया है। सीएमओ ने बताया कि यह कार्रवाई जनहित में की गई है, ताकि अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और आम नागरिकों को असुविधा न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विज्ञापन
विज्ञापन
