Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आई.सी.टी.सी.केंद्र खकनार में आकर प्रत्येक व्यक्ति को एड्स की निशुक जांच करवाना साल में दो- तीन बार श्री हरलाल सिसोदिया

Barkat Qureshi / Wed, Dec 18, 2024 / Post views : 221

Share:
आई.सी.टी.सी.केंद्र खकनार में आकर प्रत्येक व्यक्ति को एड्स की निशुक जांच करवाना साल में दो- तीन बार श्री हरलाल सिसोदिया बूरहानपूर। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देश अनुसार एवं स्वास्थ्य केंद्र खकनार के सीबीएमओ डॉ अनुराग सोनी जी के मार्गदर्शन में आज बुधवार को उप स्वास्थ्य केन्द्र बलवाड़ा में एड्स विभाग का शिविर लगाया गया आईसीटीसी खकनार हॉस्पिटल के एड्स परामर्शदाता श्री हरलाल सिसोदिया ने उपस्थिति लोगों को एचआईवी एड्स के प्रमुख लक्षण और बचाव के उपाय बताए परामर्शदाता ने बताया की अगर पीड़ित व्यक्ति ने सही समय पर एचआईवी एड्स की जांच सरकारी हॉस्पिटल में आकर जांच करवा ली है और एचआईवी एड्स से पीड़ित हो भी गया और समय रहते उसने दवाई चालू कर दिया तो वे पीड़ित व्यक्ति भी आम नागरिक की तरह अपनी जिन्दगी जी सकता है एचआईवी का वायरस हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को धीरे धीरे कम करता है अगर उसके बाद भी हम समय रहते इलाज नहीं करवाऐ तो एड्स में बदल जाता है हमारी लापरवाही या अज्ञानता के कारण ये सब होता है इसलिए हर आम नागरिक को साल में दो या तीन बार एचआईवी एड्स की जांच करवाना चाहिए ताकि समय रहते हम एचआईवी को कंट्रोल कर सके और लास्ट स्टेप एड्स में जाने से पहले ही उसको रोक सके एड्स के प्रमुख लक्षण दिखाई देते है जैसे बार बार दस्त लगना, रात में पसीना आना, बोलने में प्रॉबलम होना , लिंफोनोड में सूजन आना, बार बार टीबी होना आदि उप स्वास्थ्य केंद्र बलवाड़ा में उपस्थित ए.एन.एम श्रीमति देवकी धुर्वे, आंगनवाड़ी सहायिका कुमारी रीना गाडरिया, आशा कार्यकर्ता श्रीमति गीता बाई आशाराम आदि उपस्थित थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें