Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए अपने – अपने थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च निकाला

Barkat Qureshi / Sat, Aug 30, 2025 / Post views : 251

Share:

आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए अपने – अपने थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च निकाला

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला खरगोन श्री धर्मराज मीना एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए अपने – अपने थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च निकालने हेतु निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय श्वेता शुक्ला अनुभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के द्वारा आगामी त्यौहार – गणेश चतुर्थी, ईद मिलाद – उन - नबी एवं ढोल ग्यारस को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 30.08.25 को कस्बा कसरावद में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कस्बा कसरावद के प्रमुख मार्गों जय स्तम्भ, छोटा नाका, कुशवाह मोहल्ला, राम मन्दिर, शनि चौपाटी, सराफा, नगर परिषद एवं मंडलेश्वर रोड़ का निरीक्षण किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अशांति या कानून-व्यवस्था की समस्या से निपटा जा सके। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने यह संदेश दिया कि आगामी त्यौहारों के दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहेगा। स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे त्यौहारों को शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाएं और कानून का पालन करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें