Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आधी रात से शुरू हुई गुंडों की चैकिंग

Barkat Qureshi / Mon, Jun 9, 2025 / Post views : 91

Share:
आधी रात से शुरू हुई गुंडों की चैकिंग हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा/पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के निर्देशन में जिला पुलिस बल हरदा द्वारा दिनांक 08.06.2025 की रात्रि को समस्त थाना क्षेत्रों में एक व्यापक गाम्बिंग गश्त एवं चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान का प्रमुख उद्देश्य–न्यायालय से जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली, फरार आरोपियों की धरपकड़, निगरानी सूची में दर्ज सक्रिय बदमाशों की चेकिंग तथा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था । इस दौरान समस्त थानों के 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्थानीय सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों, आवासीय क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष गश्त एवं तलाशी अभियान चलाया गया । रात्री में काम्बिंग गस्त के दौरान जिला पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाहीयाँ की गई । • 13 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से फरार थे। • 17 गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। • 13 जमानती वारंटों की तामीली की गई, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिली। • 21 समंस तामिल किए गए, जो लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई हेतु आवश्यक थे। • 15 गुंडा सूचीबद्ध बदमाशों की चेकिंग कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की निगरानी की गई। • 15 निगरानीशुदा बदमाशों की सत्यापन एवं क्षेत्रीय उपस्थिति की पुष्टि की गई। इस अभियान के माध्यम से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, न्यायालयीन आदेशों के निष्पादन एवं आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें