Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Barkat Qureshi / Tue, Jul 22, 2025 / Post views : 208

Share:

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

खंडवा डायोसिसन सोशल सर्विसेस(के.डी.एस.एस) एवं शासकीय प्राथमिक शाला घाटाखेड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को ग्राम घाटाखेड़ी के शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला एवं पंचायत परिसर में _"एक पेड़ माँ के नाम"_ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन KDSS द्वारा संचालित एकीकृत पोषण एवं खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संस्था के निर्देशक फादर रॉबिनसन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक श्री राकेश करोल, फील्ड ट्रेनर हरीश महाजन, शाला प्रभारी प्राध्यापक प्रीति कनारे, शिक्षिका अंकिता गौर, जनपद सदस्य श्री मोहनसिंह राठौर, पंचायत लिपिक अजय मिश्रा एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान नीम, जामुन, सीताफल, पपीता और सुरजना जैसे कुल 15 पौधे रोपित किए गए। स्कूल के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाई। संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों और समुदाय के सदस्यों को पौधारोपण के महत्व और वृक्षों के संरक्षण पर जागरूक किया गया। अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें