Sun 19 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: एसडीएम पुनासा शिवम प्रजापति ने अवैध टेंट सिटी संचालकों पर की कार्रवाई

Barkat Qureshi / Wed, Jan 1, 2025 / Post views : 82

Share:
एसडीएम पुनासा शिवम प्रजापति ने अवैध टेंट सिटी संचालकों पर की कार्रवाई नर्मदा के बैकवॉटर किनारे अवैध टेंट सिटी कॉटेज बनाकर नए वर्ष का जश्न मनाने की थी तैयारी नए वर्ष को लेकर जहां हनुमंतिया टापू में इस वर्ष जल महोत्सव नहीं लग पाने के कारण पर्यटकों में निराशा देखी जा रही है वही हनुमंतिया टापू के आसपास प्राइवेट टेंट सिटी एवं कॉटेज का निर्माण कर संचालकों के द्वारा नए वर्ष के जने की तैयारी की जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एंड टेंट सिटी कॉटेज में प्राइवेट इवेंट कंपनियों के द्वारा बाहरी पर्यटकों को लाकर नए वर्ष की जश्न की तैयारी की गई थी जबकि जहां कॉटेज और टेंट सिटी बनाई जा रही थी वह सरकारी भूमि बताई गई है। टेंट सिटी और कॉटेज में नए वर्ष के जश्न के साथ शराबखोरी की भी सूत्रों से मिली जानकारी में बात निकाल कर आ रही थी। जिसे लेकर प्रशासन अचानक सचेत हुआ और पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति एवं तहसीलदार ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को साथ में लेकर के पूरनी. डाबरी एवं एक अन्य जगह की टेंट सिटी कॉटेज का निरीक्षण किया जिसमें यह बात सामने निकाल करके आई है कि बगैर अनुमति के टेंट सिटी और कॉटेज का निर्माण कार्य किया गया था जिसे लेकर के प्रशासन ने कार्रवाई की है और एसडीएम ने इंटेंसिटी संचालकों को शक्ति से निर्देश देते हुए तुरंत ही टेंट सिटी का निर्माण कार्य रोक करके वहां से हटाने के निर्देश दिए हैं जिस पर टेंट सिटी संचालकों में खलबली मच गई। वही खबर लिखे जाने तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेंट सिटी संचालकों के द्वारा अवैध टेंट सिटी को हटाने का कार्य किया जा रहा था। ज्ञात रहे कि विगत 5 से 6 वर्ष पूर्व से ही हनुमंत्या टापू के आसपास टेंट सिटी और कॉटेज का नए वर्ष पर निर्माण किया जाता था और प्राइवेट इवेंट कंपनियों के द्वारा इंदौर से पर्यटकों को इंटेंट सिटी कॉटेज में ठहराया जाता था जहां नए वर्ष की जने के साथ ही शराब भी इस नए वर्ष की जने की पार्टी में बड़ी जोर शोर से चलती थी।

वही इन इवेंट कंपनियों के द्वारा पर्यटकों से एक मोटी रकम भी पैकेज के नाम पर वसूली जाती थी लेकिन अब क्योंकि प्रशासन की कार्रवाई हुई है तो देखना होगा कि कि आगे भी प्रशासन ऐसी ही कार्रवाई करेगा या फिर टेंट सिटी संचालक कोई नया तरीका निकलते हैं।

बगैर परमिशन के जो अवैध टेंट सिटी लगाई थी उसे हटा दिया गया है आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी शिवम प्रजापति एसडीएम पुनासा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें