: ओंकारेश्वर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी — प्रभारी हरीश चौधरी के साथ किया भगवान ओंकारेश्वर का पूजन
Barkat Qureshi / Mon, Aug 4, 2025 / Post views : 177
ओंकारेश्वर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी — प्रभारी हरीश चौधरी के साथ किया भगवान ओंकारेश्वर का पूजन
संवाददाता: इस्हाक़ गौरी, मूंदी
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी एवं प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी सोमवार को पवित्र तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं ने ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और मध्यप्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं सौहार्द्र की कामना की। मंगलमय मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक कर श्रद्धापूर्वक पूजा संपन्न की गई। ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में इस अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण बना रहा। इस शुभ अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव श्री उत्तम पाल सिंह 'पुरनी', पूर्व विधायक राज नारायण सिंह, मितेश देसाई सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय कांग्रेसजन मौजूद रहे।
उत्तम पाल सिंह 'पुरनी' ने इस संपूर्ण यात्रा और आयोजन में कुशल संयोजनकर्ता की भूमिका निभाई। उनका संगठन कौशल, निस्वार्थ समर्पण और सौम्य नेतृत्व स्पष्ट रूप से नजर आया। उनके प्रयासों के चलते कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय, सुव्यवस्थित और सफल रहा। उनके सामाजिक जुड़ाव और सक्रियता के कारण कार्यकर्ता उन्हें एक सच्चा जननेता और प्रेरक व्यक्तित्व मानते हैं।
नेताओं के आगमन पर ओंकारेश्वर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बन गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने गुलदस्तों, नारियल और पारंपरिक विधियों से अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
नेताओं ने अपने संदेश में कहा कि सावन के अंतिम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर प्रदेशवासियों की मंगल कामना की है। हम सभी पर देवों के देव महादेव की कृपा और आशीर्वाद सदा बना रहे।"विज्ञापन
विज्ञापन