Sun 19 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कमल युवा खेल महोत्सव की बैठक आयोजित हुई

Barkat Qureshi / Sat, Jan 4, 2025 / Post views : 87

Share:
कमल युवा खेल महोत्सव की बैठक आयोजित हुई हरदा - कमल स्पोर्ट्स क्लब एवं जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि कमल युवा खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ 25 दिसम्बर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती से हुआ है। जो कि 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती तक आयोजित किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में आज नेहरू स्टेडियम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजन से संबंधित समस्त गतिविधियों के प्रभारी, सह प्रभारी एवं सदस्यों को अपने अपने दायित्व सौंपे गये। इस खेल महोत्सव का ब्लाक स्तरीय 6 जनवरी 2025 से 8 जनवरी 2025 तक होगा तथा 8 जनवरी से 11 जनवरी तक जिला स्तरीय गतिविधि आयोजित की जायेगी। 12 जनवरी को कमल खेल महोत्सव होगा। संदीप पटेल ने बताया कि इस आयोजन में अतिथि के रूप में पधारने हेतु मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उईके, खेल मंत्री एवं जिले के प्रभारी विशवास सारंग, ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला को आमंत्रण दिया गया है। इस बैठक में देवीसिंह सांखला, उदय सिंह चौहान, बसंत सिंह राजपूत, राजेश गोदारा, नितेश बादर, विजय पटेल, विक्रांत अग्रवाल, भूपेन्द्र सिंह तोमर, सौरभ तिवारी, आनंद तिवारी, योगेन्द्र पटेल, संदीप विशनोई, गोविंद पटेल, गौरव काषिव, दुर्गेष राठौर, आयुष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें