Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कमिश्नर श्री तिवारी ने टिमरनी मे रेन बसेरे का औचक किया निरीक्षण

Barkat Qureshi / Thu, Dec 19, 2024 / Post views : 144

Share:
कमिश्नर श्री तिवारी ने टिमरनी मे रेन बसेरे का औचक किया निरीक्षण     हरदा 19 दिसंबर 2024, नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री के जी तिवारी ने गुरुवार शाम को टिमरनी नगर स्थित रेन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रेन बसेरे के शौचालय और स्नान घर की साफ-सफाई कराने तथा स्नान घर में गीजर लगवा कर रेन बसेरे में आने वाले मुसाफिरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी टिमरनी को दिए।       कमिश्नर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान एस डी एम श्री महेश बडोले और सीएमओ श्रीमती किरण राहंगडाले को निर्देश दिए कि शीत ऋतु के दौरान टिमरनी शहर में रात्रि में अधिक संख्या में अलाव जलाए जाएं ।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात्रि में पेट्रोलिंग करें और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर में जो भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ पाया जाए, उसे रेन बसेरे में शिफ्ट करवाएं ।       कमिश्नर श्री तिवारी ने रेन बसेरे में रुकने वाले यात्रियों के पंजीयन संबंधी रजिस्टर भी देखा, और वहां आने वाले मुसाफिरों के लिए रजाई गद्दे की व्यवस्था का भी जायजा लिया और बिस्तर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि रेन बसेरा में आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें