: कोशिश पर्यावरण सेवक टीम को 100 गिलास उपलब्ध कराए
Barkat Qureshi / Wed, Jul 2, 2025 / Post views : 328
कोशिश पर्यावरण सेवक टीम को 100 गिलास उपलब्ध कराए
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव को 100 स्टील के गिलास उपलब्ध कराए गए हैं। टीम के मप्र प्रभारी नीमगांव निवासी शांतिलाल सारन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण विद् खमुराम विश्नोई जोधपुर के नेतृत्व में उनकी टीम मप्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। टीम ने हमेशा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार किया है। इस कड़ी में समाजसेवा के कार्यों से जुड़े कीटनाशक दुकान संचालक अवध विश्नोई ने टीम को 100 स्टील गिलास भेंट किए हैं। टीम प्रभारी सारन ने बताया कि आज जितना नुकसान पर्यावरण को प्लास्टिक से पहुंच रहा है उतना किसी और से नहीं हो रहा है। टीम ने सामाजिक, धार्मिक और अन्य सार्वजनिक कार्यों में तांबे के लोटों से लोगों को जल पिलाया है। समाज में किसी भी कार्यक्रम में दूध या चाय पिलाने के लिए गिलास नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।विज्ञापन
विज्ञापन