Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खंड स्तरीय रोजगार मेले में 46 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Barkat Qureshi / Tue, Jul 29, 2025 / Post views : 302

Share:

खंड स्तरीय रोजगार मेले में 46 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

जिला पंचायत के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ सफल आयोजन

संवाददाता: इम्तियाज गौरी, हरसूद

खंडवा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए आशा की किरण बने खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सोमवार को जनपद पंचायत खंडवा के सभा कक्ष में किया गया। यह मेला मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत खंडवा, डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें 132 युवाओं ने पंजीयन कराया और 46 युवाओं का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ। इस रोजगार मेले में देशभर से 8 नामी कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और उन्हें योग्यता के आधार पर चयनित किया। मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां: बॉम्बे इंटेलिजेंस इंडिया प्रा. लि. (मुंबई) एलआईसी (खंडवा शाखा) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लि. (अहमदाबाद) कैप्सटोन सिक्योरिटी (हैदराबाद) महिमा फाइबर्स (भीकनगांव) प्रतिभा सिंटेक्स (पीथमपुर) आरसेटी (खंडवा) वर्धमान कंपनी कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से उपयुक्त अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं को शीघ्र ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वरोजगार या सेवा के क्षेत्र में नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि ऐसे रोजगार मेले नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे जिले के अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकें। मेले में आई कंपनियों ने बताया कि वे योग्य, दक्ष और जिम्मेदार युवाओं की तलाश में हैं जो उद्योगों के विभिन्न विभागों में कार्य कर सकें। चयनित युवाओं को आगामी दिनों में नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, कंपनियों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित रहे। रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की पहल को सराहा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें