Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खरगोन पुलिस ने चोरी की घटना मे शामिल एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Barkat Qureshi / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 217

Share:
खरगोन पुलिस ने चोरी की घटना मे शामिल एक और आरोपी को किया गिरफ्तार 01 आरोपी को कसरावद पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए सोने-चांदी के आभूषण कीमती लगभग 70,000/- रुपये के किए जप्त गिरफ्तारशुदा आरोपी है शातिर चोर, आरोपी अशोक सिकलीगर पर पूर्व से आर्म्स एक्ट व चोरी के दर्ज हैं कई प्रकरण कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना कसरावद मे पुलिस टीम ने शातिर चोर गिरोह के आरोपी को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है । घटना का संक्षिप्त विवरण घटना दिनांक 15.03.25 की रात्रि को फरियादी मनोज निवासी अरिहंत नगर कसरावद के द्वारा स्वयं के मकान अरिहंत नगर से किसी अज्ञात चोर के द्वारा घर में रखे सोने व चांदी के आभूषण एवं मोबाईल फोन चोरी करने की सूचना पुलिस थाना कसरावद दी जिसकी सूचना पर अपराध क्रमांक 99/25 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । चोरी की घटना की विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा घटना मे शामिल गिरोह के सदस्य आरोपी सरनाम पिता नहारसिंह जाति सिकलीगर निवासी सिगनूर थाना गोगावां को दिनांक 04.06.25 को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने उक्त चोरी की घटना अपने साथी अशोक पिता प्रतापसिंह, राहुल पिता प्रधानसिंह, राजेन्द्र पिता जीतसिंह सभी निवासी ग्राम सिगनूर के साथ मिलकर कारित की है । सरनाम से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा घटना मे शामिल फरार आरोपी की धरपकड़ हेतु मुखबिरों को लगाया गया था । परिणामस्वरूप दिनांक 20.06.25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, आरोपी अशोक पिता प्रताप खींची सिकलीगर उम्र 36 साल निवासी ग्राम सिगनूर थाना गोगावां जिला जेल खण्डवा के पास घूमता हुआ देखा गया है । प्राप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी पुलिस थाना कसरावद ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाकर थाना कसरावद पर पुलिस टीम को कार्यवाही हेतु तैयार कर मौके पर भेजकर फरार आरोपी अशोक को धर दबोचा बाद आरोपी अशोक को माननीय जेएमएफसी न्यायालय कसरावद में पेश कर 02 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया । प्रकरण में आरोपी अशोक से पूछताछ के दौरान उक्त चोरी की घटना को अपने साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया व चोरी किया गया मश्रुका सोने व चांदी के आभूषण ग्राम सिगनूर के पास टूटे हुए घर में छिपाकर रखना बताया । जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण में चोरी गया मश्रुका 01 जोड़ सोने के टॉप्स, 03 सोने के नाक के कांटे, 20 सोने के मोती एवं 03 जोड़ी चांदी के बिछुड़ी कुल कीमती 70,000/- रुपए के पंचानों के समक्ष नियमानुसार विधिवत जप्त किए गए है । गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकार्ड अशोक पिता प्रताप खींची सिकलीगर उम्र 36 साल निवासी ग्राम सिगनूर थाना गोगावां क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा 1 भीकनगाँव 156/17 25 आर्म्स एक्ट 2 कोतवाली खरगोन 434/18 25,27 आर्म्स एक्ट 3 खेतिया बड़वानी 82/23 457,380 भादवि 4 पदमनगर खंडवा 171/25 331(ए), 305 (ए) बीएनएस पुलिस टीम उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी मण्डलेश्वर श्री मनोहर गवली के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि जितेन्द्र कवचे, प्रआर.31 अनिल परिहार, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर.622 मुकेश मुवेल, आर.751 रुगनाथ, आर.1068 बलराम मुकाती, आर.776 रामू, आर.1064 सौरभ बघेल एवं खरगोन सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें