Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: गत एक वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में 18 हजार से अधिक नल कनेक्शन दिये गये

Barkat Qureshi / Fri, Dec 27, 2024 / Post views : 162

Share:
मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व’’ पर विशेष गत एक वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में 18 हजार से अधिक नल कनेक्शन दिये गये हरदा 27 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य लगातार जारी हैं। पिछले एक वर्ष में हुए इन विकास कार्यों से ग्रामीण परिवारों के जीवन में खुशहाली आई है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पवनसुत गुप्ता ने बताया कि पिछले एक साल में हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन के माध्यम से 18 हजार से अधिक नल कनेक्शन दिये गये हैं। इससे इन परिवारों को घर बैठे नल से जल मिलने लगा है। श्री गुप्ता ने बताया कि पिछले एक साल में 285 गांवों के सभी घरों में नल से जल पहुँचाया गया है। घर बैठे नल से जल उपलब्ध होने से इन परिवारों की महिलाओं की बहुत बड़ी समस्या हल हो गई है। पहले इन परिवारों की महिलाओं व बच्चों को काफी दूर जाकर हेण्डपम्प या कुए से पानी लाना पड़ता था। अब घर बैठे भरपूर शुद्ध पानी मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में अब तक दिये जा चुके है कुल 87771 नल कनेक्शन कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि घरेलू नल कनेक्शन के मामले में हरदा जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। उन्होने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अब तक जिले में कुल 87771 नल कनेक्शन ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को दिये जा चुके है। उन्होने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से हरदा जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वसहायता समूहों को पंचायतों में जलकर वसूली का दायित्व सौंपा गया है। हरदा जिले में कुल 136 पूर्ण हो चुकी नल जल योजनाओं में जल कर वसूली का कार्य समूह की दीदियां कर रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति तो सुधर ही रही है साथ ही पंचायत की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें