Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: गुरुपूर्णिमा पर लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाएं 24 घंटे में इंदौर से सकुशल दस्तयाब

Barkat Qureshi / Fri, Jul 11, 2025 / Post views : 357

Share:

गुरुपूर्णिमा पर लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाएं 24 घंटे में इंदौर से सकुशल दस्तयाब

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

दिनांक 10 जुलाई 2025 को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर जाट धर्मशाला, हंडिया में धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गईं दो नाबालिग बालिकाएं अचानक लापता हो गईं, जिसके चलते परिजनों में चिंता और क्षेत्र में सनसनी का माहौल उत्पन्न हो गया। उक्त संबंध में थाना हंडिया में दो पृथक अपराध क्रमांक 246/2025 एवं 247/2025, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हंडिया निरीक्षक सुभाष दरश्यामकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई। तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज खंगालना, तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से सतत प्रयास किए गए। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों बालिकाओं इंदौर में होना पता चला दोनों नाबालिक बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। दस्तयाबी के उपरांत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 180 के अंतर्गत दोनों बालिकाओं के कथन दर्ज किए गए, जिनमें उन्होंने स्वेच्छा से पारिवारिक नाराजगी के चलते इंदौर जाना स्वीकार किया। नाबालिग बालिकाओं को परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें