Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: गुरुपूर्णिमा पर श्रद्धा, नमन और सेवा का भव्य संगम

Barkat Qureshi / Thu, Jul 10, 2025 / Post views : 245

Share:

गुरुपूर्णिमा पर श्रद्धा, नमन और सेवा का भव्य संगम

मूंदी में 26 वर्षों से निकाली जा रही संत सिंगाजी महाराज की पारंपरिक निशान यात्रा

संत गुलाबदास बाबा की पहल से शुरू हुई परंपरा आज नगर की पहचान बन गई

 संवाददाता – इस्हाक गौरी मूंदी

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर मूंदी नगर में इस वर्ष भी संत सिंगाजी महाराज की पारंपरिक निशान यात्रा भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में निकाली गई। यह यात्रा पिछले 26 वर्षों से अनवरत रूप से आयोजित हो रही है, जिसकी शुरुआत संत गुलाबदास बाबा ने सेवा और समर्पण के साथ की थी।

संत परंपरा का गौरव संत बुखारदास बाबा की समाधि को इंदिरा सागर बांध परियोजना के कारण सिंगाजी से विस्थापित कर मूंदी लाने का संकल्प संत गुलाबदास बाबा ने अपने गुरु की प्रेरणा और भक्तों की सहमति से लिया। इसी के साथ एक निशान की स्थापना हुई और तभी से यह यात्रा एक धार्मिक परंपरा के रूप में स्थापित हो गई। यात्रा का शुभारंभ और क्रम 08 जुलाई को निशान यात्रा की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री जीवनलता खेडे बहनजी के निवास स्थान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। यात्रा का रात्रि विश्राम मानसिंह राजपूत के घर और अगले दिन भक्त सुरेश सेन के निवास पर हुआ। समाधि स्थल पर जयघोष के साथ समर्पित किए गए निशान 10 जुलाई गुरुवार को प्रातः 11 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यात्रा संत बुखारदास बाबा एवं संत गुलाबदास बाबा की समाधि स्थल पर पहुँची। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के उत्साह और जयकारों ने पूरे नगर को भक्ति में सराबोर कर दिया। विधायक श्री नारायण पटेल एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री चन्द्रमोहन राठौर ने श्रद्धा से निशान उठाकर समाधि स्थल तक पहुँचाए। वहां महंत श्री विजेन्द्र राव की अगुवाई में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। नगर की गूंज बनी भक्ति की ध्वनि यात्रा के दौरान नगर की हर गली, हर चौक "जय सिंगाजी महाराज" के जयघोष से गूंज उठा। सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं एवं मातृशक्ति भजनों, ढोल-नगाड़ों और श्रद्धा के साथ यात्रा में सम्मिलित रहीं। अनेक स्थानों पर हुए भंडारे यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। कहीं पोहा, कहीं खिचड़ी और कहीं फल–जल सेवा के स्टॉल लगाए गए। श्रद्धालुओं ने सेवा कार्यों की सराहना की और आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद दिया। युवाओं की टोली ने निभाई सेवा की मिसाल नगर के युवाओं की एक सेवा भावी टोली ने खिचड़ी वितरण का आयोजन किया, जिसमें दोपहर से लेकर देर शाम तक प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं को गरमागरम खिचड़ी परोसी गई। युवाओं ने कहा, “गुरुपूर्णिमा केवल पूजा का नहीं, सेवा का पर्व भी है — यह खिचड़ी वितरण उसी भावना से किया गया।”

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें