: गौशालाओं में "गीता महोत्सव" के तहत गौ पूजन और गौ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न
Barkat Qureshi / Wed, Dec 11, 2024 / Post views : 199
गौशालाओं में "गीता महोत्सव" के तहत गौ पूजन और गौ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न
हरदा 11 दिसंबर 2024/ गीता महोत्सव के अवसर पर बुधवार को जिले में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना अंतर्गत संचालित 16 शासकीय गौशालाओं एवं स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित 10 गौशालाओं सहित जिले की सभी 26 गौशालाओं में गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीता व्याख्यान, गीता पाठ, गौपूजन, पशुओं का स्वास्थ परीक्षण एवं बीमार पशुओं का उपचार किया गया। गायों को गौ-ग्रास, गुड आहार एवं हरा घास खिलाया गया।
इस दौरान गौसेवा कार्य से जुडे ग्रामीणों ने गौशाला में साफ सफाई एवं विभिन्न प्रकार के गौसेवा कार्य किये। गौशालाओं में संबंधित क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने भी गौशाला में आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान श्री कृष्ण द्वारा गीता में दिये गये उपदेशों का रोजमर्रा के जीवन में उपयोग करने पर बल दिया एवं उपस्थित जन समुदाय को "गौरक्षा का संकल्प" दिलाया गया।विज्ञापन
विज्ञापन