: ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Barkat Qureshi / Wed, Jun 18, 2025 / Post views : 223
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संपन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 18 जून 2025,खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा के तत्वाधान में में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 2 मई से 15 जून तक किया गया। शिविर के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे उपस्थिति थे।
जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि विकासखंड मुख्यालय टिमरनी व खिरकिया एवं जिला मुख्यालय हरदा पर प्रचलित खेल कबड्डी, खो खो हैंडबॉल, शतरंज ,हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल एथलेटिक्स एवं कराते आदि खेलों में 8 वर्ष से 25 वर्ष की आयु के बालक एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण संबंधित खेलों के डिग्री धारी राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षकों के द्वारा प्रातः एवं सायंकाल में नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया गया।हरदा मुख्यालय पर 300 खिलाड़ियों ने विकास खंड टिमरनी में 150 खिलाड़ी एवं खिरकिया में 100 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग खेलों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया ।शिविर के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे द्वारा सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं खेल सामाग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक सलमा खान खेल प्रशिक्षक मोनिका मेहता, राजेश बिलिया विकासखंड समन्वयक हिना अली संदीप जाट ,शतरंज खेल प्रशिक्षक पीसी पोर्टे,खो खो कोच सचिन बरकडे ,हैंडबॉल कोच गौतम विश्वकर्मा, वॉलीबॉल कोच आनंद यादव फुटबॉल कोच इमरान खान अजय पुरबिया, हॉकी कोच आशु मालाकार अकरम खान , खेल विभाग के लक्ष्मी नारायण केवट एवं समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 18 जून 2025,खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा के तत्वाधान में में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 2 मई से 15 जून तक किया गया। शिविर के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे उपस्थिति थे।
जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि विकासखंड मुख्यालय टिमरनी व खिरकिया एवं जिला मुख्यालय हरदा पर प्रचलित खेल कबड्डी, खो खो हैंडबॉल, शतरंज ,हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल एथलेटिक्स एवं कराते आदि खेलों में 8 वर्ष से 25 वर्ष की आयु के बालक एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण संबंधित खेलों के डिग्री धारी राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षकों के द्वारा प्रातः एवं सायंकाल में नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया गया।हरदा मुख्यालय पर 300 खिलाड़ियों ने विकास खंड टिमरनी में 150 खिलाड़ी एवं खिरकिया में 100 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग खेलों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया ।शिविर के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे द्वारा सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं खेल सामाग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक सलमा खान खेल प्रशिक्षक मोनिका मेहता, राजेश बिलिया विकासखंड समन्वयक हिना अली संदीप जाट ,शतरंज खेल प्रशिक्षक पीसी पोर्टे,खो खो कोच सचिन बरकडे ,हैंडबॉल कोच गौतम विश्वकर्मा, वॉलीबॉल कोच आनंद यादव फुटबॉल कोच इमरान खान अजय पुरबिया, हॉकी कोच आशु मालाकार अकरम खान , खेल विभाग के लक्ष्मी नारायण केवट एवं समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन