: छेंगाव माखन में ब्लॉक स्तरीय अल्पविराम कार्यशाला संपन्न
Barkat Qureshi / Sat, Sep 27, 2025 / Post views : 396
छेंगाव माखन में ब्लॉक स्तरीय अल्पविराम कार्यशाला संपन्न
जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने से भी आनंद आता है. नोडल अधिकारी नीरज पाराशर आनंद विभाग
संवाददाता बरकत कुरैशी
खंडवा- राज्य आनंद संस्थान एवं जनअभियान परिषद द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला जनपद पंचायत सभागृह छेंगाव माखन में 26 सितंबर 2025 शुक्रवार को आयोजित की गई ।इसमें मास्टर ट्रेनर प्रमेंद्र अटूट ,काजल इंदौरे एवं गणेश कानडे ने विभिन्न विभागों के 60 अधिकारी एवं कर्मचारियों को आनंद से रहने की कला दिखाई।शांत रहकर स्वयं से स्वयं की मुलाकात करना।अपने भीतर झाक कर देखना ओर भीतर की आवाज पर अपने में सकारात्मक बदलाव लाने से आनंद की अनुभूति करने पर जोर दिया। इस अवसर पर आनंद विभाग के नोडल अधिकारी एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के सहायक संचालक श्री नीरज पाराशर ने अपने संबोधन में कहा कि अल्पविराम हमारे भीतर सकारात्मक परिवर्तन आता है उसी से आनंद की अनुभूति होती है।इसलिए अल्पविराम को अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए ।जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने कहा अल्पविराम से ईर्ष्या द्वेष जलन और घृणा की भावना को खत्म किया जा सकता है।
इसी से ट्रांसफार्मेशन की प्रक्रिया चलती है और हम आनंद की अनुभति कर सकते हैं। अतिथियों का स्वागत जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक राजकुमार मालाकार ने किया । उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन ,आनंद विभाग ओर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश के संपूर्ण विकासखंडों में कर्मचारियों के लिए माह सितंबर में अल्पविराम कार्यशालाओ का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में छैगांव माखन ब्लॉक में यह कार्यशाला आयोजित की गई ।मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले ने राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया ओर आनंद की ओर सत्र लिया।मेरे जीवन का आनंद क्या है और हमारा आनंद कैसे बढ़ता है और घटता है पर बात की।सुनील यादव ,दशरथ पटेल,अजय भालराय,मुकेश मांलवीय ,जितेंद्र कोचले , ममता सुरागे, धनसिंग जमरे,अनीता नामदेव ,अनीता सोलंकी, देवकी प्रजापति बिरजू भालसे दसरथ पटेल ,सहित अन्य उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन