: जनकल्याण शिविर में हाथोंहाथ संबल कार्ड बना तो प्रतीक हुआ बहुत खुश
Barkat Qureshi / Tue, Dec 24, 2024 / Post views : 181
जनकल्याण शिविर में हाथोंहाथ संबल कार्ड बना तो प्रतीक हुआ बहुत खुश
हरदा 24 दिसम्बर 2024/ ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान’ के तहत इन दिनों ‘जनकल्याण शिविर’ आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में गत दिनों नगर पालिका कार्यालय हरदा के परिसर में आयोजित शिविर में मजदूरों को संबल कार्ड वितरित किये गये। इन्हीं में से एक श्रमिक प्रतीक ने बताया कि वह मजदूरी करता है तथा पिछले कई दिनों से अपना संबल कार्ड बनवाने की सोच रहा था। तभी उसे मालूम चला कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों में नागरिकों के काम हाथोहाथ हो रहे हैं। यह सुनकर वह भी नगर पालिका आ गया और संबल कार्ड के लिये जनकल्याण शिविर में आवेदन दे दिया। कुछ ही देर में उसका कार्ड तैयार हो गया।
शिविर में प्रतीक के साथ-साथ प्रिया, कमलेश, भावना, नीशा, नीतू और सोफिया को भी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया और कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने संबल कार्ड प्रदान किये। इसके साथ ही जनकल्याण शिविर में 2 नागरिकों को जन्म प्रमाण-पत्र तथा 2 अन्य को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति संबंधी आदेश प्रदान किये गये। इस जनकल्याण शिविर में श्री शशांक मालवीय को 50 हजार रूपये, श्री राहुल चौधरी व अक्षय पंवार को 20-20 हजार रूपये तथा बंटी बंजारा और मनीष मोरी को 10-10 हजार रूपये की मदद पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रदान की गई। इस राशि से ये बेरोजगार युवा अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्म निर्भर बन सकेंगे और अपने परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
हरदा 24 दिसम्बर 2024/ ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान’ के तहत इन दिनों ‘जनकल्याण शिविर’ आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में गत दिनों नगर पालिका कार्यालय हरदा के परिसर में आयोजित शिविर में मजदूरों को संबल कार्ड वितरित किये गये। इन्हीं में से एक श्रमिक प्रतीक ने बताया कि वह मजदूरी करता है तथा पिछले कई दिनों से अपना संबल कार्ड बनवाने की सोच रहा था। तभी उसे मालूम चला कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों में नागरिकों के काम हाथोहाथ हो रहे हैं। यह सुनकर वह भी नगर पालिका आ गया और संबल कार्ड के लिये जनकल्याण शिविर में आवेदन दे दिया। कुछ ही देर में उसका कार्ड तैयार हो गया।
शिविर में प्रतीक के साथ-साथ प्रिया, कमलेश, भावना, नीशा, नीतू और सोफिया को भी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया और कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने संबल कार्ड प्रदान किये। इसके साथ ही जनकल्याण शिविर में 2 नागरिकों को जन्म प्रमाण-पत्र तथा 2 अन्य को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति संबंधी आदेश प्रदान किये गये। इस जनकल्याण शिविर में श्री शशांक मालवीय को 50 हजार रूपये, श्री राहुल चौधरी व अक्षय पंवार को 20-20 हजार रूपये तथा बंटी बंजारा और मनीष मोरी को 10-10 हजार रूपये की मदद पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रदान की गई। इस राशि से ये बेरोजगार युवा अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्म निर्भर बन सकेंगे और अपने परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।विज्ञापन
विज्ञापन