: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर गुप्ता के सख्त निर्देश शिशु-मातृ मृत्यु दर कम करें, संस्थागत प्रसव और ई-संजीवनी पर दें विशेष ध्यान
Barkat Qureshi / Thu, Jun 26, 2025 / Post views : 236
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर गुप्ता के सख्त निर्देश
शिशु-मातृ मृत्यु दर कम करें, संस्थागत प्रसव और ई-संजीवनी पर दें विशेष ध्यान
संवाददाता इम्तियाज गौरी हरसूद
जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा है कि जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य अमला पूरी गंभीरता और समर्पण से कार्य करे। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाए और सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता गुरुवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए लगाए जा रहे विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का प्रचार-प्रसार गाँव-गाँव तक किया जाए, ताकि अधिकतम जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नहीं हैं, वहां नए डॉक्टरों की पदस्थापना को प्राथमिकता दी जाए।
टेली-कंसल्टेंसी और ई-संजीवनी सेवा का विस्तार
कलेक्टर श्री गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत को निर्देश दिए कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में “ई-संजीवनी” एवं टेली-कंसल्टेंसी की सुविधा मोबाइल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। इससे दूर-दराज के मरीजों को विशेषज्ञ सलाह मिल सकेगी और अनावश्यक रेफरल से बचाव होगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्राथमिकता तय करने के निर्देश
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को निर्देशित किया कि वे प्रथम पहर अस्पतालों में मरीजों की देखरेख करें और उसके पश्चात ही आवश्यक फील्ड विज़िट करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रसूता बिना सुविधा के अस्पताल से न लौटे।
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर ने मलेरिया नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, क्षय रोग नियंत्रण, अंधत्व निवारण और राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम जैसे प्रमुख स्वास्थ्य अभियानों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को लक्ष्यानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में रहे ये अधिकारी मौजूद
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. डी. बकोरिया, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग के जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संवाददाता इम्तियाज गौरी हरसूद
जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा है कि जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य अमला पूरी गंभीरता और समर्पण से कार्य करे। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाए और सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता गुरुवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए लगाए जा रहे विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का प्रचार-प्रसार गाँव-गाँव तक किया जाए, ताकि अधिकतम जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नहीं हैं, वहां नए डॉक्टरों की पदस्थापना को प्राथमिकता दी जाए।
टेली-कंसल्टेंसी और ई-संजीवनी सेवा का विस्तार
कलेक्टर श्री गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत को निर्देश दिए कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में “ई-संजीवनी” एवं टेली-कंसल्टेंसी की सुविधा मोबाइल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। इससे दूर-दराज के मरीजों को विशेषज्ञ सलाह मिल सकेगी और अनावश्यक रेफरल से बचाव होगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्राथमिकता तय करने के निर्देश
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को निर्देशित किया कि वे प्रथम पहर अस्पतालों में मरीजों की देखरेख करें और उसके पश्चात ही आवश्यक फील्ड विज़िट करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रसूता बिना सुविधा के अस्पताल से न लौटे।
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर ने मलेरिया नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, क्षय रोग नियंत्रण, अंधत्व निवारण और राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम जैसे प्रमुख स्वास्थ्य अभियानों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को लक्ष्यानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में रहे ये अधिकारी मौजूद
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. डी. बकोरिया, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग के जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन