: जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही,मौके पर जुआ खेलते पकड़ाए कुल 04 आरोपी
Barkat Qureshi / Sun, Jul 20, 2025 / Post views : 217
जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही,मौके पर जुआ खेलते पकड़ाए कुल 04 आरोपी
आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी 5310 रुपए एवं 52 ताश पत्ते को किया मौके से जप्त
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा जुआ / सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारियों के प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना कसरावद पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही की विवरण – कल दिनांक 19.07.25 को थाना कसरावद पर विश्वसनीय मुखबिर से गुप्त सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी पुलिस थाना कसरावद ने तत्काल कार्यवाही की योजना बनाकर पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु मौके पर भेजकर आरोपी को जुआ खेलते पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि सभी आरोपी ताश पत्तो की मांग कर रुपए पैसों के दांव लगाकर जुआ खेल रहै थे। जिन्हें विनोद भुरिया के निर्माणाधीन मकान के पास साटकूर रोड भीलगांव से जुआ खेलते पकडा गया जिनके कब्जे से कुल 52 ताश पत्ते एवं नगदी 5310 रुपए जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 294/25 धारा 13 द्युत अधिनियम एवं 45 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं फरार आरोपी महेश की तलाश जारी है। मौके से पकड़ाए गए आरोपियों के नाम व पता – 1.अनिल पिता मंशाराम गणावे जाति भील उम्र-40 वर्ष नि.ग्राम भीलगांव 2.राकेश पिता राधेश्याम परमार जाति भील उम्र-28 वर्ष नि.ग्राम भीलगांव 3.विष्णु पिता विनोद गौरव जाति भील उम्र-28 वर्ष नि.ग्राम भीलगांव 4.गजानंद पिता भारत खराडे जाति भील उम्र-35 वर्ष नि.ग्राम भीलगांव फरार आरोपी का नाम व पता - 1.महेश पिता भागीरथ सिंगोडे जाति भील निवासी ग्राम भीलगांव सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि जितेन्द्र कवचे, आर.1064 सौरभ बघेल, आर.760 हरिओम कौशिक , आर.776 रामू , आर.1068 बलराम का विशेष योगदान रहा।विज्ञापन
विज्ञापन