Sun 19 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जैविक खेती पर एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

Barkat Qureshi / Sat, Jan 4, 2025 / Post views : 187

Share:
जैविक खेती पर एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हरदा 4 जनवरी 2025, राय प्राकृतिक जैविक कृषि फार्म नयापुरा में किसानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे सम्मेलन करने कि बेहद जरुरत है। उन्होंने कहा कि हरदा जिले को जैविक खेती की दिशा में ले जाने के लिए सामूहिक प्रयासो की आवश्यकता हैं। वर्ष 2023-24 का कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम "आत्मा" किसान कल्याण तथा कृषि विभाग अंतर्गत कलेक्टर श्री सिंह ने कृषक श्री जयनारायण को प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सर्वोत्तम कृषक का 25,000 रुपए का जिला स्तरीय पुरस्कार और प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले 13 किसानों का सम्मान शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया । कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर संध्या मुरे ने जैविक कृषि के तरीकों पर चर्चा की। कार्यक्रम के आयोजक श्री जय नारायण राय ने इस अवसर पर बताया कि जैविक खेती की शुरुआत कैसे की जाए । इस अवसर पर जैविक खेती करने वाले किसान श्री नन्हे लाल भाटी बालागांव , श्रीमती अरुणा गूजर झाड़पा, श्री पप्पु भाई गोरा, श्री रामकृष्ण सामेरिया, श्री महेन्द्र मालाकार झाड़पा आदि किसानों ने जैविक कृषि की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अलग अलग जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी । इस कार्यक्रम में हरदा, देवास, रायसेन, सीहोर, नर्मदा पुरम, बैतूल, आदि जिलों के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश विश्नोई ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें