Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: तत्काल प्रभाव से डॉ. मीनाक्षी पटेल को किया निलंबित

Barkat Qureshi / Wed, Jun 11, 2025 / Post views : 154

Share:
तत्काल प्रभाव से डॉ. मीनाक्षी पटेल को किया निलंबित हरदा से गोपाल शुक्ला हरदा 11 जून जिला अस्पताल हरदा में पदस्थ डॉक्टर मीनाक्षी पटेल को नर्मदापुरम के संभाग आयुक्त श्री के जी तिवारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में डॉक्टर मीनाक्षी पटेल का मुख्यालय कलेक्ट्रेट जिला हरदा रहेगा, तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला हरदा से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर "डॉ. मीनाक्षी पटेल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए संभाग आयुक्त नर्मदापुरम को प्रस्ताव भेजा था जिसके आधार पर यह कार्यवाही की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एच पी सिंह ने बताया कि डॉ मीनाक्षी पटेल द्वारा जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के उपचार, प्रसव एवं सीजिरियन आपरेशन के लिए निःशुल्क व्यवस्था होने के बाबजूद भी उनसे धनराशि की मांग की जाती थी, तथा ओपीडी के समय निजी क्लीनिक में सेवाएं देने के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसके अलावा गत दिनों थाना प्रभारी सिराली द्वारा अपराध क्रमांक 185/25 धारा 137 (2), 87,65 (2) वीएनएस 5/6 पाक्सों एक्ट के तहत डॉ मीनाक्षी पटेल, द्वारा पीडिता का मेडिकल परीक्षण नहीं किया गया तथा जिला चिकित्सालय में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इन शिकायतों के आधार पर डॉक्टर मीनाक्षी पटेल के निलंबन की कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें