Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: तेजाराम साहू बने भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी (युवा प्रकोष्ठ)

Barkat Qureshi / Sat, Jun 14, 2025 / Post views : 210

Share:
तेजाराम साहू बने भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी (युवा प्रकोष्ठ) हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा/समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे युवा समाजसेवी एवं पत्रकार तेजाराम साहू को भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस. पी. गुप्ता द्वारा, संस्थापक अध्यक्ष पूर्व सांसद रामनारायण साहू ‘बाबूजी’ और राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल साहू के मार्गदर्शन में की गई। तेजाराम साहू के समाज सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवास जिले के खातेगांव निवासी तेजाराम साहू को निर्देशित किया गया है कि वे अधिक से अधिक युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए सामाजिक जागरूकता और विकास को गति प्रदान करें। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजाराम साहू ने संगठन के समस्त वरिष्ठजनों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि वे “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। तेजाराम साहू की नियुक्ति पर श्री नरेंद्र साहू जी राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख श्री हरीश साहू (अतिरिक्त राष्ट्रीय महामंत्री), श्री सतेन्द्र साहू (राष्ट्रीय जनगणना प्रमुख), श्री नरेंद्र साहू (राष्ट्रीय युवा संगठन महामंत्री), श्री ओमप्रकाश साहू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) तथा नगर साहू समाज खातेगांव सहित समाज के अनेक गणमान्यजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें