: त्यौहारों पर मिट्टी की प्रतिमा ही स्थापित करें, स्कूली विद्यार्थियों ने सीखी गणेश प्रतिमा निर्माण कला
Barkat Qureshi / Tue, Aug 12, 2025 / Post views : 196
त्यौहारों पर मिट्टी की प्रतिमा ही स्थापित करें, स्कूली विद्यार्थियों ने सीखी गणेश प्रतिमा निर्माण कला
संवाददात इम्तियाज गौरी हरसूद
खंडवा। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार गणेश उत्सव में पीओपी प्रतिमाओं के निर्माण और विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। इसी क्रम में स्थानीय होली स्पिरिट स्कूल में विद्यार्थियों को मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाना सिखाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कंचन तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निकिता मंडलोई और जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे। अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के साथ मिट्टी की प्रतिमा निर्माण में भाग लिया। विधायक श्रीमती तन्वे ने बच्चों से अपने परिवार व पड़ोसियों को पीओपी मूर्तियां न लाने और मिट्टी की मूर्तियां ही स्थापित करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। महापौर श्रीमती यादव ने कहा कि बच्चों के विरोध करने पर परिवार कभी भी पीओपी मूर्ति नहीं खरीदेगा, इसलिए उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने घर में मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर, गमले में विसर्जन कर पौधा लगाने का संदेश दिया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व सहायता समूहों द्वारा बड़ी संख्या में मिट्टी की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं, जो उचित मूल्य पर नागरिकों को उपलब्ध होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से खंडवा जल्द ही “पीओपी मूर्तियों से मुक्त जिला” बनेगा। जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौड़ा ने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाएं बेचने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां से लोग अपनी पसंद की प्रतिमा खरीद सकेंगे।विज्ञापन
विज्ञापन