Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: थाना नेपानगर पुलिस ने अवैध गौवंश का परिवहन कर रहे पिकअप वाहन को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता--थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल

Barkat Qureshi / Mon, Dec 16, 2024 / Post views : 291

Share:
थाना नेपानगर पुलिस ने अवैध गौवंश का परिवहन कर रहे पिकअप वाहन को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता--थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल नेपानगर। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं एसडीओपी श्री निर्भयासिंह अलावा के निर्देशन मे जिले के सभी थाना प्रभारी को आदेश दिए गए थे किअवैध रूप से गौवंश का परिवाहन करने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाए।  इसी कडी नेपानगर थाना प्रभारी निरी0 ज्ञानु जायसवाल ने अपने अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को गौवंश परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । दिनांक 16-12-2024 को रात्रि में थाना नेपानगर पुलिस द्वारा अपनी कार्य थाना नेपानगर पर पदस्थ सउनि दुर्गाप्रसाद पाल को रात्रि गश्त ड्यूटी करने के दौरान करीबन 3:00 बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की असीरगढ तरफ से रतागढ के रास्ते होते हुये एक पिकअप वाहन तेजगति से आ रहा है जिसमें गौवंश ठूस-ठूस कर भरे हुये है। मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर सउनि दुर्गाप्रसाद पाल द्वारा गश्त ड्यूटी में लगे प्र0आर0 435 सुखलाल डावर एवं डायल 100 आरक्षक 172 सुजीत यादव एवं डायल 100 की चालक अनिल को सूचना से अवगत कराया एवं एम्बुंस लगाने हेतु रानीदुर्गावती चौरहा नेपानगर पर पहुंचे जहां उन्हें रतागढ तरफ से एक पिकअप वाहन तेजगति से आता दिखा जिसे रोकने की कोशिश की गई परंतु वह तेजगति से वाहन को भगाते निकला जिसका पीछा किया तो पिकअप वाहन चालक ने नेपानगर शहर के रास्तों पर वाहन को तेजगति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये कटियार वाकील की गली में घुस जहां कटियार वाकील की खडी स्कूटर को टक्कर मार दी जो क्षतिग्रस्त हो गई पिकअप वाहन चालक को आगे भगने के लिये रास्ता नहीं मिलने से वह मौके पर पिकअप वाहन क्रमांक MP 42 ZC 3487 को छोड कर भाग गया । पिकअप वाहन को चैक करने पर वाहन में केले की केरेट उपर एवं बाजू से लगी थी एवं पटिये हटाने पर अंदर ठूस ठूस कर कुल 10 गौवंश भरे होना पाये गये । जिसमें 04 केडे एवं 06 गाय कुल 10 गौवंश क्रुरतापूर्वक जिनके मुंह व पैर बंधे भरे हुये थे । सउनि दुर्गाप्रसाद पाल द्वारा मौके पर वाहन एवं पशुओं को जप्ती कर थाना लाया जाकर गौवंश को राधा कृष्णा गौशाला खकनार में अस्थाई सुपुर्दना में पर दिया गया । एवं पिकअप वाहन क्रमांक MP 42 ZC 3487 को थाना पर सुरक्षित रखा गया। थाना नेपानगर पर अपराध क्रमांक 736/2024 धारा 4,6,9 म.प्र. गौवंश प्रतिषेध एवं 11 घ पशु क्रूरता अधि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, सउनि दुर्गाप्रसाद पाल, प्र.आर. 435 सुखलाल डावर, आर0 172 सुजीत एवं डायल 100 चालक अनिल की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें