Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: दिव्यांग राजू को मिली ट्रायसिकल, गर्मी में आने जाने में अब नहीं होगी परेशानी*कलेक्टर श्री जेन

Barkat Qureshi / Fri, Jun 13, 2025 / Post views : 169

Share:
दिव्यांग राजू को मिली ट्रायसिकल, गर्मी में आने जाने में अब नहीं होगी परेशानी*कलेक्टर श्री जेन हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 13 जून जिले के ग्राम कुहीग्वाड़ी निवासी दिव्यांग युवक राजू नाथ के पास ट्रायसाइकिल न होने से गर्मी के मौसम में उसे आने जाने में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में गुरूवार को अखबारों में समाचार प्रकाशित हुआ। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने इस समाचार को संज्ञान में लेते हुए तुरन्त उप संचालक सामाजिक न्याय श्री कमलेश सिंह को दिव्यांग राजू को तत्काल ट्रायसाइकिल दिलाने के निर्देश दिये। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा गुरूवार को ही राजू को दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र बुलाकर उसका स्वास्थ परीक्षण कराया गया और उसे ट्रायसाइकिल प्रदान की गई, जिससे राजू खुशी-खुशी अपने घर गया। इस अवसर पर राजू ने कहा कि बिना ट्रायसाइकिल के जमीन पर घिसटकर चलने में गर्म सड़क पर उसके हाथ जल जाते थे, अब उसे यह परेशानी नहीं होगी। उप संचालक सामाजिक न्याय श्री कमलेश सिंह ने बताया कि राजू को 3 वर्ष पूर्व ट्रायसाइकिल दी जा चुकी है जो कि पुरानी होने से टूट गई थी तथा जनवरी 2025 में जनपद द्वारा आयोजित शिविर में राजू को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल दिलाने के लिये चिन्हित किया जा चुका है। जुलाई माह में एलिम्को संस्था जबलपुर द्वारा दिव्यांजनों को आवश्यक उपकरण वितरण के लिये शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें राजू एवं अन्य दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल एवं अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किये जायेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें