Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: दो पत्नियों का हत्यारा, हवसखोर_दरिंदा, कब्र में दफ्न महिलाओं के साथ करता था गलत काम

Barkat Qureshi / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 298

Share:

दो पत्नियों का हत्यारा, हवसखोर_दरिंदा, कब्र में दफ्न महिलाओं के साथ करता था गलत काम

विशेष संवाददाता बरकत कुरैशी की खाश रिपोर्ट

खुलासा:- शहर के बड़ा #कब्रिस्तान व ग्राम सिहाड़ा के कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्र खोदकर छेड़छाड़ करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, विगत पांच महीने से चल रहे खौफनाक खेल
कब्र में दफ्न महिलाओं के साथ गलत काम करने वाले हवसखोर दरिंदे को आखिरकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि वह अपनी शक्ति को बढ़ाने के लिए महिलाओं की कब्र में घुसकर उनके बाल काटता और उस पर तंत्र क्रिया करता था। इंदौर सेंट्रल में उसने तंत्र क्रिया सीखी। यह कहानी तो आरोपी ने पुलिस को बताया है लेकिन आरोपी को जानने वालों के मुताबिक वह युवावस्था से ही गलत काम करता हुआ आ रहा है गांव के लड़कों के साथ भी गलत काम करता था। इंदौर की सेंट्रल जेल व खंडवा जेल में भी आरोपी ने कैदियों के साथ गलत काम करने पर जमकर पिटाई हुई थी। बताया जा रहा है अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करने पर उसने अपनी ही दो पत्नियों की हत्या कर दी थी। फिलहाल आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।
खंडवा। विगत 19 मई 25 अमावस की रात शहर के बड़ा कब्रिस्तान व ग्राम सिहाड़ा के कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्र खुली पाए जाने पर मुस्लिम समाजजन के सैकड़ों लोग कब्रिस्तान पहुंचे। खासकर महिलाओं की कब्रों के साथ हुई छेड़छाड़ देख लोगों ने हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देख शहर कोतवाली व मोघट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कब्रिस्तान में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। इधर पुलिस जांच कर रही थी लेकिन पांच महीना बीतने के बाद भी दरिंदे का पता नहीं चला। फिर अचानक 21 सितंबर 25 अमावस की रात शहर के बड़ा कब्रिस्तान में दफ्न महिला की कब्र खुली हुई पाए जाने पर 22 सितंबर की सुबह कब्रिस्तान में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। कब्र के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दरिंदा नग्न अवस्था में दिखाई दिया। उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था इसके बाद एक के बाद एक साक्ष्य मिलते रहे और हैवानियत से पर्दा उठते गया। पुलिस टीम दरिंदे तक पहुंच गई। पुलिस ने ग्राम मुंदवाड़ा के अय्यूब खान को हरसूद से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। आरोपी बुधवार की दोपहर पुलिस कंट्रोलरूम में एसपी मनोज कुमार राय ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि वह तांत्रिक क्रिया करने के लिए अमावस्या के दिन कब्रिस्तान की रैकी करता था कि अमावस के आसपास कौन सी महिला को दफनाया जाएगा। दिन में मिला को दफनाते देख कब्र का स्थान देख लेता था। दफनायी गई महिला को चिन्हित कर रात में उसी कब्र को पैरों के पास से खोदकर कब्र के अंदर जाकर बाल काटकर तांत्रिक क्रियाएं करता था। आरोपी ने यह घिनौना अपराध करना कुबूल किया है। खंडवा के कब्रिस्तान के अलावा सिहाड़ा कब्रिस्तान का की वारदात भी कुबूल की है। आरोपी को पकड़ने में सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे, थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह चौहान, सउनि मनोज सोनी, प्रधान आरक्षक लतेश पाल सिंह तोमर, अमर प्रजापत, अरविन्द सिंह तोमर, आलेश सिंह एवं आर राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही है|   हवसखोर_की_कहानी… गांव के #लड़कों व जेल में कैदियों के साथ कर चुका है अप्राकृतिक_कृत्य50 वर्षीय आरोपी अय्यूब_इस्माइल_खान पास ही के #ग्राम_मुंदवाड़ा_खंडवा का रहने वाला है। उसके दादा-पिता मालगुजार थे। आरोपी के तीन भाई व दो बहनें है। बताते है कि जब वह युवा अवस्था में आया तब उसने गांव के लड़कों के साथ भी अप्राकृतिक कृत्य किया था। जिस पर उसे लोगों ने कई बार मारा पीटा। आरोपी के इस घिनौने कृत्य का विरोध करने पर उसने अपनी दो पत्नियों को मौत के घाट उतार दिया था। उसने अपनी पहली पत्नी को शादी के सात महीने बाद ही जलाकर मार दिया था। इस मामले में तीन साल तक चले ट्रायल के दौरान पर्याप्त गवाह और साक्ष्य न मिलने पर आरोपी बरी हो गया था। आरोपी ने दूसरी शादी की दूसरी पत्नी के साथ भी अप्राकृतिक कृत्य करता तो पत्नी इस बात का विरोध करती थी। आरोपी ने दूसरी पत्नी को जावर-सिहाड़ा के बीच कुएं में पटककर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी 2012 से जेल में था। खंडवा जेल में ट्रायल के दौरान व इंदौर की सेट्रल जेल में सजा के दौरान आरोपी ने कैदियों के साथ भी अप्राकृतिक कृत्य किया इस दौरान उसकी जमकर धुनाई की गई। जेल सूत्रों के अनुसार आरोपी की कैदियों ने कई बार सामूहिक रूप से पिटाई की। करीब 13 साल जेल की सजा काटने के बाद 15 मई को आरोपी जेल से छूटकर खंडवा पहुंचा। आरोपी की घिनौनी हरकतों के कारण उसके तीन भाई जो कि हाफिज होकर इमाममत (नमाज पढ़ाने का काम) करते है। तीनों ने उसे पहले ही भगा दिया था। जेल से आने के बाद वह दर-दर भटक रहा था। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह कुछ बड़ा कांड करने वाला था लेकिन इससे पहले ही वह पकड़ा गया।   कब्रिस्तान_कांड_से_सहम_उठी_महिलाएं कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्र के साथ हो रही छेड़छाड़ की खबरें सुन महिलाएं सहम गई थी। महिलाओं ने कहा कि जीते जी औरतों का सुकून नहीं मिलता और दफन होने के बाद भी इस तरह की फजीहत देखने और सुनने को मिल रही है। कई महिलाओं ने अपने परिजन को मौखिक वसीयत कर दी कि हमारे मरने के बाद एक दो महीने तक कब्र के पास सुरक्षा व्यवस्था लगाना ताकि कोई शैतान इस तरह का कृत्य न करे सके। दरिंदे के गिरफ्त में आने के बाद खासकर पुलिस का महिलाओं ने शुक्रिया अदा किया है।   रात_में_नग्न_और_दिन_में_कब्र_के_पास_रैकी_करते_दिखा_था_आरोपी घटना के समय आरोपी अय्यूब सीसीटीवी कैमरे में नग्न अवस्था में नजर आया था। जिससे पहचानना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद आरोपी का एक और वीडियो सामने आया जिसमें वह लाल शर्ट पहने हुए संबंधित कब्र के पास रैकी करते हुए दिखाई दे रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सीसीटीवी फुटेज का वायरल किया। इस दौरान आरोपी को पहचानना मुश्किल हो रहा था क्योंकि वह 13 साल तक जेल में रहा लोग उसे पहचान नहीं पा रहे थे। मरने वाले की फजीहत न हो इसलिए नहीं की रिपोर्ट जिन महिलाओं की कब्र आरोपी के द्वारा खोली गई उनके कफन और शरीर के साथ छेड़छाड़ के मिले प्रमाण से अंदाजा लगाया जा रहा था कि महिलाओं के साथ गलत काम हुआ है। अगर यह रिपोर्ट दर्ज कराते तो लाश को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराना पड़ता। लाश की फजीहत न हो इसलिए पीड़ित परिजन यह सब कराने के लिए तैयार नहीं हुए। आरोपी_पर_रासुका_की_कार्रवाई एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी अय्यूब पर हत्या व चोरी के कई मामले दर्ज है। वह निगरानी बदमाश की श्रेणी में है। आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें