Sun 19 Jul 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नंवाकुर सखी हरियाली यात्रा के तहत बैठक का आयोजन

Barkat Qureshi / Mon, Jul 21, 2025 / Post views : 358

Share:

नंवाकुर सखी हरियाली यात्रा के तहत बैठक का आयोजन

खंडवा से बरकत कुरैशी

खंडवा - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद खंडवा के द्वारा आज अमलपुरा सेक्टर के ग्राम राईखुटवाल में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जनप्रतिनिधि, शिक्षक गण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समाजसेवी, गांव के वरिष्ठ, महिलाओं व युवा वर्ग, द्वारा बैठक में भाग लिया गया। उदय एकता सामाजिक विकास कल्याण समिति के द्वारा स्थापित की गई नर्सरी का जायजा जिला समन्वय जगदीश पटेल व विकासखंड समन्वय राजकुमार मालाकार के द्वारा लिया गया। सेक्टर प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम राईखुटवाल में 24 तारीख दिन गुरुवार हरियाली अमावस्या को नंवाकुर सखी हरियाली यात्रा के तहत महिलाओं को बीजरोपित पौधों की थैलियां को अपने घर के आंगन एवं बगीचों में सुरक्षित स्थानों पर लागने हेतु दिया जाएगा तथा स्वच्छता के भाव से पौधा तैयार करने हेतु लगभग एक वर्ष देखभाल की जिम्मेदारी दी जावेगी। तथा हरियाली महोत्सव एक जन आंदोलन है। जिसमें सभी ग्रामीणों का सहयोग लिया जाएगा।इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया।जिसमें तोताराम यादव, विपत फूलमाली, सचिव भरत पाटीदार, रोजगार सहायक आशीष चौहान सहित अन्य सदस्य की उपस्थिति रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें