Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नगर निगम के 175 कर्मचारियो के समयमान वेतनमान के आदेश जारी

Barkat Qureshi / Thu, Dec 19, 2024 / Post views : 214

Share:
नगर निगम के 175 कर्मचारियो के समयमान वेतनमान के आदेश जारी  कर्मचारियों ने कहा मंजू दीदी है तो सब मुमकिन है आभार दिल से दीदी.. - वर्षो से अपने हक कीे लडाई लड रहें है कर्मचारी -शेष रहें कर्मचारियों को भी मिलेगा हक - समयमान वेतनमान लगने से वेतन में होगी बढौत्तरी बुरहानपुर। नगर पालिक निगम बुरहानपुर में वर्षो से अपने हक की लडाई लड रहें कर्मचारियों के समयमान वेतनमान की गुंज भोपाल में उठते ही आदेश जारी हो गये है। नेपानगर विधायक मंजु राजेन्द्र दादू ने मध्यप्रदेश विधानसभा में तारांकित प्रश्न से इस विषय को सदन में लगाया था। नगर निगम द्वारा इस प्रश्न के दिये गये उत्तर में बताया गया कि 175 के करीब कर्मचारियों के समयमान वेतनमान के आदेश जारी किये गये है। कर्मचारियों के लिये आई राहत भरी खबर के बाद सभी ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंजू दीदी है तो सब मुमकिन है।  गुमराह करने वाले अधिकरीयो व कर्मचारियों पर हो कार्यवाही उच्च स्तरीय कमेटी की मांग तारांकित प्रश्न क्रमांक 1519 के उत्तर में नगर निगम बुरहानपुर द्वारा दी गई जानकारी में 250 के करीब कर्मचारी जो अभी भी समयमान वेतनमान से वंचित रह गये जिनमें रिटायर कर्मचारी भी शामिल है। इन्हें लाभ क्यो नहीं दिया गया यह जानकारी नहीं दी गई है। इन विषयो को लेकर विधायक मंजू दादु ने विधानसभा के माननीय सभापति महोदय श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी तथा नगरीय आवास और विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी को पत्र सौप मांग की है कि तारांकित प्रश्न के उत्तर में नगर निगम के जिम्मेदारो द्वारा गुमराह कर अपूर्ण जानकारी दी गई है जिससे में असंतुष्ट हुॅ। नगर निगम द्वारा समयमान वेतनमान के जारी किये गये आदेश मे यह नियम कि इन कर्मचारियों को समयमान वेतनमान के एरियर नहीं दिया जायेगा उससे भी असंतुष्ट हुॅ, क्योकि इस विलंब के लिये संबंधित अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार है। नगर निगम में पूर्व में जिन 12 के करीब कर्मचारियों ने समयमान वेतनमान का लाभ ले लिया था वह किस नियम के तहत दिया गया सहित अन्य सभी मुददो की उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच की जाये।  कर्मचारियो की सीआर अप्राप्त के जिम्मेदार कौन  विधायक मंजु दादु ने बताया कि कर्मचारियो ने मेरे संज्ञान में लाया है कि समयमान वेतनमान का लाभ ना देने के लिए कई कर्मचारियो की सीआर अप्राप्त होने का कारण नगर निगम द्वारा बताया जा रहा है। जबकि शासन के नियमानुसार सरकारी कर्मचारीयो की प्रतिवर्ष गोपनीय चरित्रावली (सीआर) लिखने का प्रावधान है। इसके तहत कर्मचारी को स्थापना शाखा द्वारा इसका फार्म दिया जा जाता है जिसे भर कर जमा करने के बाद संबंधित अधिकारी ग्रेड देता है। मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के पत्र क्रमांक एफ 16-143/2013 भोपाल दिनांक 1/3/2018 के अनुसार कर्मचारियो का स्थायीकरण/पदोन्नती/समयमान वेतनमान इत्यादि सीआर के आधार पर प्रभावित हुआ तो इससे शासकीय सेवक को होने वाली क्षति की पूर्ति दोषी अधिकारी के वेतन से कटौती की जाकर संबंधित कर्मचारी को उसका भुगतान किया जायेगा। यदि सीआर के आधार पर समयमान वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है तो यह है एक गंभीर विषय है। सीआर लिखने कि जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी कि है। शासकीय सेवको के कुछ गोपनीय प्रतिवेदन उपलब्ध न होने के आधार पर उतने गोपनीय प्रतिवेदन विचाराधीन अवधि के पूर्व वर्षो तथा बाद के वर्षो को देखकर समयमान वेतनमान का लाभ दिया जा सकता है। विधायक मंजु दादु ने समयमान वेतनमान के शेष रहे कर्मचारियो को आश्वस्त किया कि प्रदेश कि भाजपा सरकार जनहितेषी व कर्मचारी हितेषी सरकार है उन्हें भी जल्द उनका हक मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें