Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नशा मुक्ति अभियान “नशे से दूरी - है जरुरी” के तहत पुलिस थाना कसरावद द्वारा शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों को किया जागरुक

Barkat Qureshi / Wed, Jul 16, 2025 / Post views : 546

Share:

नशा मुक्ति अभियान “नशे से दूरी - है जरुरी” के तहत पुलिस थाना कसरावद द्वारा शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों को किया जागरुक

नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में सजग एवं जागरुक कर निम्न संदेश दिए

“नशा करता है तन-मन-धन खराब – सभी मिलकर करो इसका बहिष्कार”

“तुम भी जागो ओरों को भी जगाओ,नशे के नुकसान हर एक को बताओ”

कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट

नशाखोरी आज समाज की एक विकराल समस्या बन गई है। नशे का बढ़ता उपभोग समाज एवं व्यक्ति के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। जिससे देश एवं प्रदेश की युवापीढ़ी पर खतरनाक प्रभाव पड़ रहा है। नशे के सेवन से शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है साथ ही अपराधों को भी बढावा देता है। नशीले पदार्थ एवं मादक दृव्य चाहे कानूनी हों या अवैध, व्यक्ति और समाज पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। नशाखोरी से व्यक्ति व समाज को बचाने के लिए वर्तमान में सम्पूर्ण प्रदेश में पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा नशा मुक्ति अभियान दिनांक 15.07.25 से 30.07.25 तक चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला खरगोन श्री धर्मराज मीणा के निर्देश एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला खरगोन श्रीमती शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को विभिन्न विभागों से सहयोग प्राप्त कर प्रत्येक दिन विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी पुलिस थाना कसरावद जिला खरगोन के नेतृत्व में उनि ललिता ठाकुर, उनि महेश यादव, म.आर.1033 सुनिधि, म.आर.1002 रेखा मुवेल, आर.385 मुकेश मालवीय, आर.622 मुकेश मुवेल, आर.760 हरिओम कौशिक के द्वारा दिनांक 15.05.25 एवं 16.05.25 को थाना क्षेत्र के कन्या शाला में पढ़ने वाली बालिकाए व किशोरियों एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल स्कूल में पढने वाले बालक एवं किशोरों को नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में सेमीनार आयोजित किया गया जिसमें उक्त विद्यालयों के सभी छात्र - छात्राए एवं विद्यालयों का समस्त स्टॉफ शामिल रहा जिन्हें पम्पलेट वितरित कर, सजग एवं जागरुक किया साथ ही नशाखोरी से दूरी बनाने का बताया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें