: नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों से वाहन जप्त कर कार्यवाही
Barkat Qureshi / Mon, Dec 30, 2024 / Post views : 207
ब्रीथ एनालाईजर मशीन से चालक का शराब के नशे में होने का परिक्षण कर की कार्यवाही
नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों से वाहन जप्त कर कार्यवाही
सड़क दुर्घटनाओं रोकने हेतु यातायात पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहै है । यातायात पुलिस द्वारा सोमवार को शराब पीकर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई । पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश द्वारा शहर के मुख्य चौराहों ओर मार्गों पर वाहन चेकिंग की जिसमें ब्रीथ एनालाईजर मशीन में वाहन चालकों से फूँक लगवाकर चालक के नशे में होने का परिक्षण किया गया । मशीन द्वारा चालक के नशे में होने पुष्टि होने पर चालक के विरूद्ध कार्यवाही की गई । थाना प्रभारी संदीप सुनेश द्वारा बताया गया की अधिकांश सड़क दुर्घटनाये चालक के नशे में वाहन चलाने से होती है । चालक के नशे मे होने से वह वाहन पर नियंत्रण नही रख पाता है ओर दुर्घटना कारित करता है । वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस द्वारा 02 वाहन चालकों का नशे वाहन चलाने की पुष्टि होने वाहन को जप्त किया गया यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 38 चालकों पर चालान कर 18600 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया । यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन