: नाबालिक बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को मुंदी पुलिस ने शुक्रवार को किया गिरफ्तार
Barkat Qureshi / Sat, Jan 4, 2025 / Post views : 221
मूंदी थानांतर्गत एक गांव की नाबालिक बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को मुंदी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। मुंदी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप पिता शिवराम सावनेर उम्र23 साल ने एक नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था, वही उसके साथ बालात्कार भी किया। नाबालिक लड़की को लेजाने वाले लड़के के खिलाफ लड़की के परिजनों ने मुंदी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई , जिसके बाद मुंदी पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की आरोपी घटना के दिन से ही फरार चल रहा था, जिस पर खंडवा एसपी मनोज राय द्वारा तीन हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर मुंदी थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया के कुशल नेतृत्व वाली टीम के ए एस आई मनोज सोनी और उनकी टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया । पुलिस शनिवार को आरोपी प्रदीप को न्यायालय में पेश करेगी।विज्ञापन
विज्ञापन