Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराएं ।कलेक्टर श्री जैन

Barkat Qureshi / Mon, Jun 9, 2025 / Post views : 193

Share:
निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराएं ।कलेक्टर श्री जैन हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 9 जून कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं। बैठक में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, सेतू विकास निगम, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण व पीआईयू सहित सभी निर्माण विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि पुल पुलिया व सड़क निर्माण के जो निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं और थोड़ा बहुत कार्य शेष है, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण करें ताकि इसी वर्षा ऋतु में उनका उपयोग हो सके। उन्होने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को मुहाल माइनर नहर के निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के लिये कहा। कलेक्टर श्री जैन ने अधिकारियों से कहा कि जिन निर्माण कार्यों में भू अर्जन की प्रक्रिया शेष है, उनमें भू अर्जन की कार्यवाही की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें