: नेपानगर में कांग्रेस का जंगी विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब अम्बेडकर के विवादित बयान पर देशभर में भारी विरोध।--का, जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह जाॅली
Barkat Qureshi / Thu, Dec 19, 2024 / Post views : 133
विवादित बयान पर बवाल
नेपानगर में कांग्रेस का जंगी विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब अम्बेडकर के विवादित बयान पर देशभर में भारी विरोध।--का, जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह जाॅली
नेपानगर में कांग्रेस का जंगी विरोध प्रदर्शन गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब अंबेडकर के विवादित बयान से देश भर में भारी विरोध। राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह व्दारा संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी का मामला तूल पकडता जा रहा है और पूरे देश में विरोध हो रहा है।
इस विरोध के अन्तर्गत नेपानगर में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) व्दारा आज महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम नेपानगर को सौंपा गया ।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह जाॅली ने बताया कि राज्यसभा में देश के गृहमंत्री अमित शाह व्दारा बाबा साहब के विषय आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी जिससे देश के 85% जनसंख्या एससी,एसटी,ओबीसी, अल्पसंख्यक सहित वंचित वर्गो में रोष व्याप्त हैं।
जाॅली ने कहा कि इस प्रकार देश में संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति संविधान निर्माता का अपमान करेगा तो देश में इससे भयावह स्थिति उत्पन्न होगी।
ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस उपाध्याय सोहन सैनी ने किया ।इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सोहन सैनी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैंस,ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश नारखेडे,पार्षद सपना पटेल,राजेश पटेल लारा,कोकिला शर्मा,अलका मतलाने,सुरेश सोनवणे,अफसार खान,कैलाश पटेल,सुनिल हल्दिया,चन्द्रकान्त प्रजापति,प्रभाकर अडकमोल,मोहनलाल केवट,समाजसेवी गौतम इंगले उपस्थित रहे।
नेपानगर में कांग्रेस का जंगी विरोध प्रदर्शन गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब अंबेडकर के विवादित बयान से देश भर में भारी विरोध। राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह व्दारा संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी का मामला तूल पकडता जा रहा है और पूरे देश में विरोध हो रहा है।
इस विरोध के अन्तर्गत नेपानगर में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) व्दारा आज महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम नेपानगर को सौंपा गया ।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह जाॅली ने बताया कि राज्यसभा में देश के गृहमंत्री अमित शाह व्दारा बाबा साहब के विषय आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी जिससे देश के 85% जनसंख्या एससी,एसटी,ओबीसी, अल्पसंख्यक सहित वंचित वर्गो में रोष व्याप्त हैं।
जाॅली ने कहा कि इस प्रकार देश में संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति संविधान निर्माता का अपमान करेगा तो देश में इससे भयावह स्थिति उत्पन्न होगी।
ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस उपाध्याय सोहन सैनी ने किया ।इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सोहन सैनी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैंस,ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश नारखेडे,पार्षद सपना पटेल,राजेश पटेल लारा,कोकिला शर्मा,अलका मतलाने,सुरेश सोनवणे,अफसार खान,कैलाश पटेल,सुनिल हल्दिया,चन्द्रकान्त प्रजापति,प्रभाकर अडकमोल,मोहनलाल केवट,समाजसेवी गौतम इंगले उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन